लालसोट में अतिक्रमण हटाओ अभियान की निकली हवा

दौसा. लालसोट शहर में नगर पालिका व प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओं अभियान की पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में व्यापारियों के विरोध के बाद हवा निकल गई और विरोध के चलते अधिकारियों व पालिका दस्ते को बैंरग लौटना पड़ा। अतिक्रमण हटाओं अभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़, पालिका की ईओ सीमा चौधरी, पुलिस डिप्टी एसपी शंकरलाल मीना व एसएचओ राजवीर सिंह राठौड़ पालिका दस्ते के साथ पुरानी अनाज मंडी में जा पहुंचे। अधिकारियों व पालिका दस्ते के पहुंचने के साथ ही जवाहर गंज सर्किल क्षेत्र में मौजूद अस्थाई अतिक्रमियों में हड़कंप मच गया और वे अपने अपने ठेले लेकर गलियों में भाग छूटे।
इस दौरान अधिकारियों ने वहां खड़ी कार व अन्य वाहनों के मालिकों को चेतावनी देकर वाहनों को हटाया और इस क्षेत्र में पटवा मणिहारों व मोचियों को बिठाने के लिए नाप भी करना शुरू करा दिया। इस दौरान मौके पर राजेन्द्र गोयल, विरोध गोयल एवं अरुण लाठीवाला समेत कई दुकानदार भी जा पहुंचे और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया।
व्यापारियों का कहना था कि पालिका उनके वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करें। इसके अलावा व्यापारियों ने पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में रोड पर दुकानें लगाने का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि वे यहां रोड पर किसी को नही बैठने देंगे प्रशासन यहां से अतिक्रमण हटाने आया बाजार बंद करने की चेतावनी भी दे डाली।
व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन पहले शहर के मंडी तिराहा, कोथून रोड, गणगौर दरववाजा, अशोक सर्किल, बस स्टेण्ड और रैन बसेरे के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करें। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी किसी भी वाहन को पुरानी अनाज मंडी में खड़ा नही करने के निर्देश दे कर लौट गए और पालिका दस्ता भी लौट आया।
पुरानी अनाज मंडी में नही खड़े होंगे वाहन
पालिका की ईओ सीमा चौधरी ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी को अब पूरी तरह खुला रखा जाएगा, किसी भी वाहन को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा, बैरिकेड्स लगाकर नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया जाएगा। उसके बाद भी वहां खड़े रहने वालों वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूला जाएगा।



source https://www.patrika.com/dausa-news/remove-encroachment-campaign-in-lalsot-6755615/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी