प्रतिभाओं व भामाशाहों का किया सम्मान

दौसा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुरा मैं वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह, पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया संस्था प्रधान टिकेंद्र सिंह , सरपंच रघुवीर दौतानिया, उपसरपंच सौदान गुर्जर, वार्ड पंच कन्हैयालाल शर्मा, गोपाललाल प्रजापत, मातादीन शर्मा, छगनलाल वर्मा, कैलाशचंद्र भेडी व ताराचंद वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय में सहयोग के लिए भामाशाह के तौर पर लक्ष्मण गोस्वामी, छोटेलाल गुर्जर, रघुवीर दौतानिया आदि को सम्मानित किया गया। हरिमोहन, सुरेश, नवरंग, रामअवतार महावर, महेश, ओमप्रकाश ने आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच संचालन नरसिंहप्रसाद सैनी, बनवारीलाल शर्मा, शिखा शर्मा ने सामूहिक रूप से किया।

लालसोट. होदायली गांव के राउमावि में आयोजित वार्षिकोत्सव में भामाशाह व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामजीलाल मीना, विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच गोपाल सिंह, किशोरीलाल बैरवा, भरतलाल मीना व बृजमोहन गवेन्द्रा रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सरपंच नीतू बैरवा ने की। टोडा गंगा गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संत महाराज की ढाणी में आयोजित वार्षिकोत्सव में भामाशाह, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राजोली ग्राम पंचायत की सरपंच पिंकी मीना रही। विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला अध्यक्ष परीक्षित शर्मा व उप शाखा के अध्यक्ष विमलेश शर्मा रहे और अध्यक्षता राजोली पीईईओ रामनिवास मीना ने की। (नि.प्र.)

गीजगढ़. बहरावण्डा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी काली डूंगरी में वार्षिकोत्सव मनाया। हरविन्द प्रकाश मीना, केशफूल मीना, रामभरोसी, प्रधानाचार्य आनंदीलाल मीना, जयनारायण आदि उपस्थित थे।
महेश्वरा कलां. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेश्वरा खुर्द में वार्षिकोत्सव , पुरस्कार वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ। प्रधानाचार्य आशा शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

गुढ़ाकटला. कस्बे की बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव सरपंच कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीओ नीरज मीना रहे।

गुढ़लिया. अरनिया ग्राम पंचायत देलाड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय मितरवाडी़ में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुखु अतिथि मोहनलाल पंचोली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भौंरीलाल द्वारापुरा, प्रधानाध्यापक नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बांदीकुई. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामबास में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियो सहित भामाशाहों का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य रामभरोसी मीणा ने यह जानकारी दी। (ग्रामीण/ए.सं.)

सिकंदरा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोकरवाड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव हुआ। सरपंच मन्नी देवी बैरवा, प्रधानाचार्य विनोद कुमार मीणा, शिक्षिका रामेश्वरी गुर्जर, समाजसेवी भोलाराम गुर्जर, ललिता महावर आदि मौजूद थे।

कुण्डल. ग्राम पंचायत कालोता के खोर्रा कलां गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय तथा ग्राम पंचायत कुण्डल के खोर्राखुर्द गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव मनाया। प्रतिभाओं व भामाशाहों का सम्मान किया गया।

मानपुर. गांव पीपलकी के उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सरपंच बत्तूलाल मीना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उपखंड अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बैरवा, एसीबीईओ राजेन्द्र मीना, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/talents-and-bhamashahs-were-respected-6739566/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी