सत्ता संग्राम: कांग्रेस की एकता के लिए पद छोड़ें सीएम-मुरारीलाल

दौसा. सचिन पायलट कैम्प में शामिल दौसा विधायक मुरारीलाल मीना ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुराने नेता हैं, लेकिन वे हम लोगों पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। हमने ना कांग्रेस नहीं छोड़ी और ना ही बीजेपी से सम्पर्क किया। गहलोत तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, फिर क्यों कुर्सी के चिपक कर बैठे हैं। अगर वास्तव में कांग्रेस के हितैषी हैं तो पार्टी की एकता के लिए सीट को छोड़ देना चाहिए।

मुरारीलाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से व्यथित व उपेक्षा से नाराज होकर सभी विधायक हाईकमान के सामने बात रखने के लिए दिल्ली आए हुए हैं। लम्बे समय से दिल्ली रुके हुए हैं। ना हमें कैद किया हुआ है और ना हम बीजेपी से सम्पर्क कर रहे हैं। बाउंसर लगाने की बात गलत है। एसीडी, एसओजी के प्रयोग व उनके रवैये से हमारे परिजन भयभीत हैं। सभी विधायक कांग्रेस से ही हैं, वे क्यों सीएम खिलाफ हरकत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को अतिशीघ्र अपनी कार्यप्रणाली को बदलना होगा। इससे कांग्रेस को नुकसान हो रहा है।

गार्डन में बैठे दिखे पांच विधायक
वीडियो बयान जारी करते समय विधायक मुरारीलाल मीना किसी होटल या रिसोर्ट के गार्डन में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा सहित कुल पांच विधायक नजर आ रहे हैं।

सत्ता संग्राम: कांग्रेस की एकता के लिए पद छोड़ें सीएम-मुरारीलाल

source https://www.patrika.com/dausa-news/struggle-for-power-cm-murarilal-quit-post-for-unity-of-congress-6292937/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी