मंडावर क्षेत्र में एक घण्टे झमाझम बारिश

मंडावर. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार को जोरदार बारिश हुई। मौसम सुहावना होने से लोगों को उमस से राहत मिली व चेहरे खिल उठे। गौरतलब है कि इस वर्ष कस्बे में मानसून रूठा हुआ है। आधे से अधिक सावन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक अच्छी बरसात नहीं हुई। इसके चलते किसानों के भी चेहरे मुरझाए हुए थे, लेकिन मंगलवार को सुबह से ही कस्बे व आसपास के इलाकों में लगातार करीब एक घण्टे लगातार झमाझम बरसात हुई। कस्बे की कॉलोनियां व मुख्य मार्ग पर पानी जमा हो गया। इसके चलते आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कस्बे में पंचायत प्रशासन द्वारा समय- समय पर सफाई नही होने के कारण नालों में कचरा भरा रहने से पानी मुख्य मार्ग पर जमा हो गया।

उमस से रहे परेशान
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद उमस बढऩे से लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। तहसील कार्यालय में एक एमएम बारिश दर्ज की गई।

सभी कार्यालयों में बनेगा वर्षा जल पुनर्भरण ढांचा
दौसा. गिरते भूजल स्तर को नियंत्रित करने के लिए वर्षा जल पुनर्भरण प्रबंधन का कार्य अब प्रभावी रूप में संचालित होना आवश्यक है। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून नई दिल्ली के आदेश के अनुसरण में पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण के निर्देश दिए हैं। कुएं-बावडिय़ों को संरक्षित करने के विशेष रूप से निर्देश प्रदान किए हैं।
उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने कार्यालय परिसर में तुरंत वर्षा जल पुनर्भरण ढांचा बनवा लें। यह कार्य जनसहयोग से किया जाएगा। सीमेंट रिंग्स से ढांचा बनवाया जाएगा। यदि कार्यालय परिसर या समीप कोई नाकारा हैण्डपम्प या सूखा कुआं व बावड़ी हो तो उसका भी सदुपयोग किया जा सकता है। यदि किसी कार्यालय में पहले से ही पुनर्भरण ढांचा हो तो उसकी जांच कर सफाई व रिपेयरिंग कराया जाएगा। नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए हंै कि कनिष्ठ अभियन्ताओं को साइट पर भेजकर रिपोर्ट तैयार कराना सुनिश्चित करें।



source https://www.patrika.com/dausa-news/one-hour-of-rain-in-mandawar-region-6302787/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी