यादराम हत्याकाण्ड मामले में चचेरा भाई गिरफ्तार
दौसा. महुवा. महुवा थाना क्षेत्र के सांथा गांव में गत मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का ही चचेरा भाई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि गत 21 जुलाई सुबह करीब 11 बजे सांथा गांव में परचुन की दुकान चलाने वाले यादराम मीणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर महवा पुलिस वृत्ताधिकारी शंकरलाल मीणा व थानाधिकारी करणसिंह राठौड़ ने घटनास्थल पहुंच मौका मुआयना किया। एफएसएल की टीम ने जरुरी साक्ष्य लिए। इस मामले में एसपी मनीष अग्रवाल व एएसपी अनिलसिंह चौहान ने भी घटनास्थल पहुंच पूछताछ की एवं त्वरित कार्रवाई के लिए सीओ महुवा के नेतृत्व में टीम गठित की।
इस पर पुलिस ने थाना महुवा ग्राम सांथा निवासी रिंकू मीणा (22) को करौली जिले से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि दोनों में लेनदेन को लेकर विवाद था। टीम में महुवा सीओ शंकरलाल मीना, सलेमपुर थानाधिकारी गिर्राज, हैड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल धर्मराज, पूरण, बनेसिंह, गौरीशंकर, पप्पू, पुष्पेन्द्रसिंह, लोकेश कुमार एवं विक्रम आदि शामिल है।

source https://www.patrika.com/dausa-news/cousin-arrested-in-yadram-murder-case-6290961/
Comments
Post a Comment