सत्ता संग्राम: 'राजनीतिक मजबूरी' में परिवार से बनी दूरी, होटल में फाइल देख रहे मंत्री

दौसा. प्रदेश की राजनीति में आए भूचाल के बाद राजनीतिक मजबूरी के चलते विधायकों को परिवार से दूर हुए एक सप्ताह से भी अधिक समय हो गया है। वहीं क्षेत्र की जनता तो देखने के लिए तरस ही गई है। पायलट कैम्प के विधायकों की तो परिजनों से भी बात नहीं हो पा रही है। सोमवार को दौसा विधायक मुरारीलाल मीना का जन्मदिन था, लेकिन उनके मौजूद नहीं होने पर समर्थक विधायक को मिलकर बधाई नहीं दे सके।

लालसोट विधायक व उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना तथा सिकराय विधायक व महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कैम्प में हैं तथा जयपुर की होटल में मौजूद हैं। उनके फोन चालू हैं तथा वे परिजनों से बात कर हाल-चाल पूछ लेते हैं। इसके अलावा मंत्रालय के कामकाज भी होटल से ही निपटा रहे हैं।मंत्री ममता भूपेश ने बताया कि परिवार से फोन या वीडियो कॉल पर बात कर लेती हूं। शनिवार को बच्चे होटल में मिलकर गए थे। मंत्रालय के कामकाज भी बदस्तूर चल रहा है। फाइलें आ जाती है तथा अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में रहकर मॉनिटरिंग कर रही हैं।

सचिन पायलट कैम्प में मौजूद दौसा विधायक मुरारीलाल मीना व बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा का फोन 11 जुलाई की शाम से बंद है। सूत्रों की माने तो वे किसी गोपनीय नंबर से समर्थकों से बात कर क्षेत्र में चल रही गतिविधियों का पता रख रहे हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि उनसे बात नहीं हो रही।

दौसा विधायक मुरारीलाल की पत्नी दौसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही सविता मीना ने बताया कि विधायक से बात नहीं हो रही है। जन्मदिन की बधाई भी नहीं दे सकी हंै। सचिन पायलट में उन्होंने पूरा भरोसा जताया। विधायक की पुत्री निहारिका मीना ने बताया कि पापा को जन्मदिन की बधाई सोशल मीडिया पर ही देनी पड़ी है।

बांदीकुई विधायक जीआर खटाणा की पत्नी व निवर्तमान जिला प्रमुख गीता खटाणा ने बताया कि जबसे गए हैं, तभी से फोन पर बात नहीं हो सकी है। दोनों बेटों के साथ रहती हैं, इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है। विश्वास है कि सब सही हो रहा है। इधर, महुवा विधायक ओमप्रकाश हुड़ला का फोन चालू है तथा परिजनों के सम्पर्क में भी हैं।

सत्ता संग्राम: 'राजनीतिक मजबूरी' में परिवार से बनी दूरी, होटल में फाइल देख रहे मंत्री

source https://www.patrika.com/dausa-news/power-struggle-distance-from-family-in-political-compulsion-minist-6283890/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी