दौसा जिले में हुई झमाझम बारिश, किसानों के खिले चेहरे
दौसा. जिले में गुरुवार दोपहर कई स्थानों पर तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम सुहावना होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। जिला मुख्यालय पर करीब ढाई बजे छाई घटा आधे घंटे तक जमकर बरसी। मौसम सुहावना होने से बाजारों व छतों पर शाम को रौनक रही। हालांकि अभी लोगों को झमाझम बारिश होने का इंतजार है। जिले के कई बांध अभी सूखे पड़े हैं।
बारिश से सूखती फसलों को जीवनदान मिलने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई स्थानों पर नाले-नालियां कचरे व गंदगी से अटी होने के कारण बरसात के बाद पानी सड़कों पर जमा हो गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
लवाण. कस्बे में तेज हवा के साथ जमकर बरसात हुई। तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में 31 एमएम बरसात दर्ज की गई। सूखती फसलों को जीवनदान मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे।
लालसोट. खटवा, बिलौणा कलां, बगड़ी, कांकरिया, सूरतपुरा,श्यामपुरा खुर्द, मंडावरी गांवों में गुरुवार शाम करीब 45 मिनट तक बारिश हुई।
नांगल राजावतान. उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों में गुरुवार को हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

source https://www.patrika.com/dausa-news/junk-rain-in-dausa-district-farmers-face-bloom-6307298/
Comments
Post a Comment