चार छप्परपोश में आग, हजारों रुपए का नुकसान
गीजगढ़. कस्बे की रैवास्या ढाणी में सोमवार दोपहर चार छप्परपोश घरों में अचानक आग लगने से एक भैंस जिन्दा जल गई, वही दो भैंस झुलस कर घायल हो गई और बाइक सहित हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मवेशियों को बचाने के चक्कर में एक युवक भी झुलस गया। रैवास्या ढाणी निवासी शिवराम मीणा के तीन छप्परपोश व गैंदालाल मीणा के एक छप्परपोश में अचानक आग लगने से एक भंैस की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, वही दो अन्य बुरी तरह से झुलस गई। मवेशियों को बचाने के लिए दौड़े चेतराम मीणा भी आग से झुलस गया। आग से छप्परपोश में रखी एक बाइक, अनाज, चारपाई, कपड़े, चारा सहित अन्य हजारों रुपए घरेलू सामान जलकर राख हो गए। आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई और हर कोई आग बुझाने में जुट गया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी पवन गुर्जर, चौकी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने घटना के बारे में जानकारी लेकर पीडि़तों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया। पशु चिकित्सक हीरालाल बैरवा ने झुलसे पशुओं का इलाज किया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
रो-रोकर बुरा हाल: आग लगने से एक भैंस की मौत सहित हजारों रुपए का नुकसान होने से पीडि़त परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। लोग सांत्वना देते नजर आए।
शराब के कर्टन जब्त, आरोपी फरार
सिकंदरा. थाना पुलिस ने रविवार देर शाम को गांगदवाड़ी-अचलपुरा सडक़ मार्ग पर किराने की दुकान में दबिश देकर भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब के कर्टन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने करीब आधा किलोमीटर तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। सहायक उप निरीक्षक मिश्रीलाल गुर्जर ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों की सूचना के मद्देनजर रविवार देर शाम को मय जाप्ते के गश्त करते हुए गांगदवाड़ी गांव पहुंचे।
जहां मुखबिर की सूचना पर गांगदवाड़ी- अचलपुरा सडक़ मार्ग पर सीताराम बैरवा की दुकान पर अवैध रूप से शराब बिकने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र निवासी झरना अवैध शराब के कर्टन छोडकऱ मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके से 55 पव्वे देसी शराब, 48 पव्वे ड्राई जिन, एक कर्टन बियर व 7 पव्वे अंग्रेजी शराब के जब्त किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
source https://www.patrika.com/dausa-news/fire-in-four-thatched-loss-of-thousands-of-rupees-6283942/
Comments
Post a Comment