105 कनेक्शनों पर पकड़ी बिजली चोरी,15 लाख का जुर्माना

दौसा. महुवा उपखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दौसा अधीक्षण अभियंता के निर्देशन में गठित की गई सतर्कता दल की टीम ने शनिवार को घरेलू, कृषि व व्यावसायिक कनेक्शनों पर 15 लाख रुपए का जुर्माना किया है।
सहायक अभियंता माखन मीणा ने बताया कि महुवा, मंडावर व खोहरा मुल्ला सब डिवीजन में टीम ने 105 घरेलू, कृषि व कॉमर्शियल कनेक्शनों पर विद्युत चोरी के मामले में 15 लाख रुपए का जुर्माना किया है। कार्रवाई के दौरान महुवा, मंडावर व खोहरा मुल्ला सबडिवीजन के सभी अधिकारी सहित दौसा जिले से गठित सतर्कता दल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि महुवा उपखंड क्षेत्र में विद्युत चोरी बहुतायत रूप में की जाती है, लेकिन निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण ये लोग सतर्कता दल की टीम पर हमला करने से भी नहीं चूकते हैं। हाल ही में महुवा के गंगवाना व बाड़ा बुजुर्ग गांव में टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला कर दिया गया था जिसमें कई कर्मचारियों के चोट आई थी तथा उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।

अतिक्रमण पर चली जेसीबी
मानपुर. मरियाड़ा गांव की पोसवाल ढाणी में गैर मुमकिन रास्ते पर करीब सौ वर्ष से पुराने अतिक्रमण को पुलिस प्रशासन ने जेसीबी चलाकर हटाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। तहसीलदार चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि मरियाडा गांव की पोसवाल ढाणी में गैर मुमकिन रास्ते पर गांव के कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर फसल बो रखी थी। इसको लेकर कई बार ग्रामीणों की शिकायत मिली थी। पुलिस प्रशासन को साथ लेकर आम रास्ते को चिन्हिकरण कराकर जेसीबी से खड़ी फसल को नष्ट किया गया। आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया।

जिंदा कारतूस के साथ एक जना गिरफ्तार
महुवा. थाना इलाके के बालाहेड़ी कस्बे से पुलिस ने एक जने को जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बालाहेड़ी चौकी प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि बालाहेड़ी कस्बे से सुरेश चंद्र मीणा निवासी बालाहेड़ा को एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/power-theft-caught-on-105-connections-fined-15-lakh-6295924/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी