कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, जीवा के हत्यारों को पकडऩे की मांग

दौसा. छतरी वाली ढाणी निवासी युवक जीवराज उर्फ जीवा मीना की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को छतरी वाली ढाणी के लोगों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Demonstration on collectorate, demands to apprehend Jeeva's killers


जिला कलक्टर व एसपी के नाम ज्ञापन देकर छतरी वाली ढाणी के लोगों ने बताया कि 23 जुलाई को सुनियोजित तरीके से षडय़ंत्र कर जीवा मीना को दौसा की एक होटल से अगवा कर बनियाना के पास हत्या कर दी गई। इस मामले में लवाण थाने में नामजद आरोपी मुल्कराज मीना, लेखराज, नरेनद्र चैनपुरा, कमलेश पाडावाला, गंगाधर पाटन, सुरेश, पायलेट, बिट्टू, बच्चू, पीलू, महेश पोस्वाल, लालाराम, चिन्नू छारेड़ा, चिन्नू पायलेट, रूपा मीना गैंग जगतपुरा व अन्य 10-12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया, लेकिन अभी तक कोई भी नहीं पकड़ा गया। पुलिस हत्या को गैंगस्टर व गिरोह का नाम देकर बदनाम कर रही है। इससे युवाओं में आक्रोश है। ज्ञापन में आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार को मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी आदि की मांग की।


पार्षद इन्द्र मीना ने कहा कि पुलिसकर्मियों की अपराधियों से से मिलीभगत रही है। माला पहनाने व साथ रहने के फोटो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस का भय खत्म होता है। धोखाधड़ी से हत्या करने पर नौजवानों में रोष है। शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन होगा। बाबूलाल मीना ने कहा कि गैंगवार खत्म होनी चाहिए। ऐसे मारपीट कर वीडियो पोस्ट करने की घटनाओं से तो दौसा जिला यूपी-बिहार जैसा बनता जाएगा। इसे शीघ्र रोकना होगा।


वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिलसिंह चौहान ने बताया कि मामले को पुलिस गंभीरता से लेकर काम कर रही है। अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है। सीओ लालसोट व महिला सैल सीओ को लगाकर 6 टीम आरोपियों को पकडऩे में लगी है। शीघ्र सफलता मिलने की उम्मीद है। पुलिसकर्मियों की मिलीभगत के आरोप पर एएसपी ने कहा कि मामले की जांच करेंगे। मिलीभगत पाई तो कार्रवाई की जाएगी।

Demonstration on collectorate, demands to apprehend Jeeva's killers



source https://www.patrika.com/dausa-news/demonstration-on-collectorate-demands-to-apprehend-jeeva-s-killers-6295468/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी