किराएदारों का किया सत्यापन, पुलिस अधिकारियों ने किया डोर टू डोर सर्वे

लालसोट. शहर में चोरी की वारदातों व समाजकंटकों पर लगाम कसने के लिए शुक्रवार से पुलिस द्वारा शहर में डोर टू डोर सर्वे करते हुए किराएदारों का सत्यापन किया। डिप्टी एसपी शंकरलाल मीना एवं थाना प्रभारी अंकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस जाप्ते ने कामड़ कॉलोनी, खटवा रोड, सुरक्षित नगर, मीना कॉलोनी, कृपा सागर हनुमानजी मंदिर के पीछे कॉलोनियों में पहुंचकर डोर टू डोर सर्वे करते हुए किराएदारों का सत्यापन किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने मकान मालिकों से कहा कि वे मकान किराए देने से पूर्व किराएदारों की आईडी व पुलिस सत्यापन भी कराएं। इस दौरान पुलिस ने बंद व सूने मकानों को भी चिन्हित किया। डिप्टी एसपी ने बताया कि क्षेत्र में हो रही चोरी, नकबजनी व मोबाइल लूट जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
आगामी दिनों में भी अन्य कॉलोनियों में भी पहुंचकर वहां भी सभी किराएदारों का सत्यापन किया जाएगा।

प्रदेश में अराजकता का माहौल- डॉ. अलका
बांदीकुई. भाजपा की ओर से प्रदेश कांग्रेस सरकार की गलत रीति नीति, विफ लता, अराजकता,कुशासन के खिलाफ 8 दिसम्बर को दौसा जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। डॉ. अलका ने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश की जनता सुरक्षित नहीं है। चारो तरफ अराजकता का माहौल है। लूटपाट, चोरी, डकैती, बलात्कार आम बात हो गई है। उन्होने कहा कि सरकार की विफलताओं के लेकर भाजपा की ओर से जिला मुख्यालय पर 8दिसंबर को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी धरना प्रदर्शन में शामिल हों। शहर महामंत्री मक्खन गुर्जर लीलोज ने बताया कि बैठक में बांदीकुई विधानसभा के सभी मंडलो के अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए।
इस दौरान बांदीकुई विधानसभा के विस्तारक देवेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री पूरण वेद, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दौलतराम मीना, किसान मोर्चा महामंत्री बाबूलाल सैनी, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री घनश्याम बैरवा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि पालीवाल, जिला मंत्री डॉ सुमेश विजय, बांदीकुई शहर अध्यक्ष मनोज टोडवाल, बडिय़ाल कलां मंडल अध्यक्ष सुभाष माल, बसवा अध्यक्ष महिपाल शेखावत, आभानेरी अध्यक्ष सुरेश सैनी, गुढ़ाकटला अध्यक्ष पंकज शर्मा, कंवरपाल खुंटला, मानसिंह भांडेडा, प्रमोद व्यास, पृथ्वीसिंह राजपूत, घनश्याम मीना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/verification-of-tenants-done-7193473/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी