लापता युवती का पहाड़ी पर मिला शव, हत्या का मुकदमा दर्ज
दौसा. बांदीकुई क्षेत्र के भांवता-भांवती गांव में करीब दो महिने से लापता युवती का शव पहाडी के दर्रे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से नरकंकाल की स्थिति में मिला हैं। बकरी चरवाहे ने इसकी सूचना मृतक युवती के परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को इत्तिला दी। सूचना पर पुलिस तुरंत पहाडी़ पर पहुंची, लेकिन पहाड़ी 90 डिग्री कोण नुमा होने से पुलिसकर्मी रस्सी की सहायता से पहाड़ी के दर्रे पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि पास में ही मृतक युवती के चुन्नी, माला और पायजेब पहाड़ी पर मिले हैं। परिजनों ने मृतका शिनाख्त पूजा पुत्री किशनलाल वाल्मीकि के रूप में की। बाद में पुलिस ने शव को बांदीकुई सीएचसी मोर्चरी में रखवाया। वहीं एसपी अनिल बेनीवाल ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली।
दो माह पहले दर्ज हुई थी गुमशुदगी.....
परिजनों ने बताया कि युवती करीब दो माह पूर्व लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके भाई ने कोलवा थाने में 29 सितंबर 2021 गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी लेकिन कोलवा पुलिस युवती को तलाश नहीं सकी और सोमवार को अचानक युवती के शव मिलने की दुखद खबर मिली। इस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल नजर आया। मृतका के भाई रामवन्द्र ने एक नाबालिग के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं।
कंकाल अवस्था में शव होने से दौसा में हुआ पोस्टमार्टम......
युवती का शव कई दिन पुराना होने से वह पुरी तरह से कंकाल अवस्था में मिला। जिसको पोस्टमार्टम के लिए बांदीकुई के सीएचसी मोर्चरी पहुंचाया। लेकिन शव के कंकाल अवस्था में होने के कारण डॉक्टरों की टीम प्रभारी एस.एन. शर्मा, बदनलाल मीना ने जिला अस्पताल के लिए सीएमएचओ से फोन पर बातचीत की। इस पर सीएमएचओ ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाने की बात कही। पुलिस कंकाल को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंची। जहां मेडिकल बोर्ड ने शव विच्छेदन किया।
इनका कहना है कि
परिजनों ने नाबालिग के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया हैं। पुलिस सभी पहलुओ को ध्यान में रखते हुए पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
संजय चंपावत
सीओ बांदीकुई
source https://www.patrika.com/dausa-news/missing-girl-s-body-found-on-hill-murder-case-registered-7198942/
Comments
Post a Comment