बापी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की ओवरलोडिंग, अब दो फीडर किए जाएंगे

दौसा. जिले में औद्योगिक समस्याओं का समाधान करने और नवीन निवेशकों को आ रही बाधाओं कां दूर करने के लिए जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र तथा छानबीन समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई।
बैठक में जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने विभिन्न विभागीय प्रतिनिधियों को उद्योगों से संबंधित लम्बित विद्युत कनेक्शनों का शीघ्र निस्तारण करने व सभी इण्डिस्ट्रियल फीडर में बिना किसी ट्रिपिंग के निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश प्रदान किए।

Overloading of electricity in Bapi industrial area, now two feeders will be done

बिजली निगम के एसई ने बताया कि ट्रिपिंग की समस्या पहले से कम हुई है तथा बापी औद्योगिक क्षेत्र में ओवरलोडिंग होने के कारण इस क्षेत्र में एक फीडर की जगह दो फीडर कर दिए जाएंगे। सिकन्दरा एवं कोलाना फीडर की भी जांच कराई जाएगी। डिडवाना में ढीले तारों का रिवाइज एस्टिमेट बनवाकर शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही। वहीं एसडीएम लालसोट से सम्पर्क कर अतिक्रमण की समस्या का समाधान करने के लिए रीको को निर्देशत किया गया।
बैठक में फैक्ट्री एवं बॉयलर्स विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि 2 इकाइयों ंका निरीक्षण कर लिया गया और अन्य का निरीक्षण प्रक्रियाधीन है।

सीएमएचओ ने बताया कि जिला चिकित्सालय में एम.डी रेडियोलोजिस्ट डॉक्टर का पदस्थापन कर दिया गया है तथा हर सप्ताह गुरुवार को कैम्प का आयोजन कर सिलिकोसिस श्रमिकों की जांच की जाएगी। श्रम कल्याण अधिकारी को सीलिकोसिस कार्ड से संबंधित एवं भुगतान से संबंधित लम्बित प्रकरण पर कार्य कर शून्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में एडीएम रामखिलाड़ी मीना, एसई बिजली रामहेत मीना, एसई पीएचईडी आनन्द प्रकाश मीना, सहायक निदेशक जनसम्पर्क रामजीलाल मीना, रीजनल मैनेजर रीको परेश सक्सेना, बीएस वर्मा, मनोहरलाल गुप्ता, मेघराज मीना, दिलकुश मीना आदि थे।

Overloading of electricity in Bapi industrial area, now two feeders will be done


इन्वेस्टर समिट-2022 निर्धारित


दौसा में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए इन्वेस्ट समिट दौसा का आयोजन 12 जनवरी को होगा। जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक शिल्पा गोखरू ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर निवेशकों के साथ एमओयू, एलओआई किए जाएंगे। संभावित निवेश, विस्तार, आधुनिकीकरण, विविधीकरण एवं औद्योगिक संघों से चर्चा की जाएगी। चार्टेड अकान्टेण्ड एशोसिएशन के महासचिव बी.ए.गुप्ता एवं उपाध्यक्ष दीपक चौधरी व अन्य विभागों के अधिकारियों को निवेश को आमंत्रित करने में सहयोग करने का आग्रह किया।



source https://www.patrika.com/dausa-news/overloading-of-electricity-in-bapi-industrial-area-7200081/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी