ट्यूशन पढ़ाने के दौरान शिक्षक ले उड़ा 15 लाख के जेवरात, किया गिरफ्तार

दौसा. कोतवाली थाना पुलिस ने गत दिनों हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपए के जेवरात भी बरामद किए है। आरोपी परिवादी के घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए जाता था। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार गत 31 अक्टूबर को कंट्रोल रूम के पीछे खारीकोठी निवासी परिवादी अशोक बंशीवाल अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था। उसी समय आरोपी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए आया हुआ था। उसने सिरदर्द का बहाना बनाकर बच्चों को दवा लेने भेज दिया और मौका देखकर पलंग में रखे हुए जेवरात निकाल लिए। इस मामले में परिवादी की ओर से 22 तोला सोना, 6 किलोग्राम चांदी के जेवरात एवं 10 हजार रुपए नकद चोरी होना एफआईआर में अंकित किया गया था। दौसा एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर कोतवाली थानाधिकारी लालसिंह के नेतृत्व में खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद एवं अन्य तरीकों से मामले की जांच की गई। इस पर मोहम्मद आरिफ निवासी नेशनल मोटर्स के पीछे जयपुर रोड दौसा को गिरतार किया है। आरोपी पहले कोचिंग चलाता था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान बंद हो गई। उसने जेवरात रखकर एक बैंक से लोन भी लिया था। टीम में एएसआई मिश्रीलाल, हैड कांस्टेबल साइबर सेल प्रदीपराव एवं नागपाल आदि थे।

ये जेवरात हुए बरामद
पुलिस ने आरोपी से चार सोने की चूड़ी, दो जोड़ी सोने की कानों की झुमकी, एक सोने का मंगल सूत्र, एक सोने का बिस्कुट, दो जोड़ी चांदी की कणकती, पांच जोड़ी चांदंी की पायजेब, 20 चांदी के सिक्के समेत अन्य जेवरात बरामद किए हैं।

19 लाख से भरे एटीएम को तोड़कर लूट का प्रयास
महुवा. कस्बे के जयपुर रोड स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम को तोड़कर उसमें रखे रुपए ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन बैंक के पास रहने वाले लोगों की सजगता के चलते लूट की बड़ी घटना टल गई। सूचना पर पुलिस ने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
बैंक कर्मचारियों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11.15 बजे अज्ञात बदमाश शटर तोड़कर बैंक के एटीएम के अंदर घुस गए। एटीएम में करीब 19 लाख रुपए की नकदी भरी हुई थी। आरोपियों ने एटीएम को तोड़कर उसके दो हिस्से कर दिए तथा उसे रस्सी से उखाड़ कर ले जाने का प्रयास किया। पास ही रहने वाले लोगों को भनक लगने पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पुलिस को आता देख आरोपी वहां से कार में बैठकर फरार हो गए। थाना पुलिस ने बताया कि कार में तीन लोग बैठे हुए थे। वे पहले महुवा कस्बे की तरफ आए तथा बायपास होते हुए जयपुर रोड पर समलेटी तक पहुंच कर वापस हिंडौन रोड की तरफ भाग छूटे। पुलिस ने धौला कुआं तक उनका पीछा किया।
पुलिस वाहन का टायर हुआ पंक्चर
आरोपियों का पीछा करते वक्त पुलिस की गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। ऐसे में आरोपी भाग निकले। आरोपियों ने गाजीपुर टोल का बैरियर भी तोड़ दिया। वहीं धौला कुआं से पहले खोहरा मुल्ला पुलिस चौकी पर सलेमपुर थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी कराई होती तो शायद बदमाश पकड़े जा सकते थे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/teacher-took-away-15-lakh-jewelery-while-teaching-tuition-arrested-7195791/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी