जिले की पांचों सीटों पर जीत के लिए मजबूत टीम बनाएं: सतीश पूनिया

मेहंदीपुर बालाजी. कस्बे की तायल धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी जिला दौसा की चिन्तन बैठक आयोजित की गई। बुधवार को समापन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया मिशन 2023 को लेकर कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। पूनिया ने कार्यकर्ताओं के विचार जानकर कहा कि वर्ष 2023 के चुनाव में जिले की पांचों विधानसभाओं पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है। मंडल स्तर, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के मजबूत टीम का निर्माण करना है। हमें अपने बलबूते पर चुनाव जीतना है ना कि कांग्रेस की कमजोरियों का फायदा उठाकर। प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया और आईटी तंत्र को भी मजबूत करने पर बल दिया।

Build a strong team to win all seats in Election: Satish puniya


इससे पूर्व प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी ने जिले में पार्टी की सांगठनिक व राजनीतिक स्थिति तथा आवश्यक बदलाव के विषय पर उद्बोधन दिया। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता संगठन जिला प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने भाजपा की कार्य पद्धति का विकास और कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता का विकास तथा टीम भावना से कार्य के बारे में बताया। तीसरे सत्र में राजेंद्र सिंह शेखावत ने अभियान, कार्यक्रम, चुनाव प्रबंधन, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं पार्टी के सभी विभागों मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग द्वारा पार्टी शुद्धिकरण सुदृढीकरण में महत्व पर विचार व्यक्त किए। चौथे सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद ओंकार सिंह लखावत ने सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी भाजपा तथा स्थायी जनाधार के बारे में बताया।


पंचम सत्र में सांसद जसकौर मीणा ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के आमजन पर प्रभाव की चर्चा की। सत्र 6 में राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने जिले की योजनानुसार आगामी आंदोलनों पर प्रकाश डाला।


जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बालाजी मोड़ से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कई जगह स्वागत किया। पूनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बालाजी दरबार में ढोक लगाई। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह मीना, महेश सहारिया, हिम्मत सिंह उदयपुरा, भागीरथ सिंह, पंचायत समिति सदस्य नेमी सहाय मीना, बजरंग दल के प्रान्त अध्यक्ष गजेन्द्र मिश्रा, रमेश गर्ग, जितेन्द्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य शशि कंवर, घनश्याम शर्मा, प्रहलाद मीना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Build a strong team to win all seats in Election: Satish puniya



source https://www.patrika.com/dausa-news/build-a-strong-team-to-win-all-seats-in-election-satish-puniya-7189763/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं