बांदीकुई . भण्डारे के साथ गोपाल महायज्ञ का समापन
दौसा. बांदीकुई शहर के बसवा रोड स्थित गोपाल बगीची भक्ति आश्रम में चल रहे 49वें गोपाल महायज्ञ का समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति एवं भण्डारे के साथ हुआ। संत दयालदास के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर खुशहाली की कामना की।
संत माधवदास ने बताया कि आचार्य महेश बावनपाड़ा, पं.मोहनलल शर्मा एवं पं.अम्बिकेश्वर शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। महिलाओं ने यज्ञ वेदी के परिक्रमा लगाई। दोपहर को हुई महाआरती में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। पं.राहुल द्विवेदी की ओर से प्रस्तुत नानी बाई का मायरा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर राधा कृष्ण की आकर्षक फूल बंगला झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। लोगों ने मत्था टेक मनौतियां मांगी। दिनभर मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल नजर आया। दोपहर को आयोजित हुए भण्डारे में संतों व लोगों ने पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की। संत दयालदास ने आए हुए संतों का अभिनंदन किया। देर शाम तक श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करते दिखाई दिए। इस मौके पर संत बिहारीदास, सूरदास, श्यामदास, लक्ष्मणदास, पार्षद गिर्राज प्रसाद शर्मा रिटायर्ड सीटीआई, श्याम खंडेलवाल, पंडित घनश्याम शास्त्री, पंडित अरुण द्विवेदी, मुरारीलाल तिवारी अमरकुमार शर्मा, डॉक्टर रमेशचंद शर्मा, आनंद व्यास, दिनेश व्यास आदि मौजूद थे।
भागवत कथा का समापन, लोगों ने पाई प्रसादी
दौसा. महेश्वरा कला कस्बे के गोपाल पंचायत मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन शुक्रवार को भंडारे के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर प्रसादी ग्रहण की। हरिचरत शास्त्री गोर्वधन मथुरा ने कहा भागवत का श्रवण किस्मत वालों को ही मिलता है। सरपंच मधु शर्मा ने बताया कि जहां-जहां भागवत कथा होती है, उसकी चारों दिशाओं में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान हवन यज्ञ में आहुतियां दी। मधुदेवी, हेमलता, माला देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे।
कपासन धाम पर अन्नकूट महोत्सव 21 को
दौसा. श्री कपासन माता मंदिर सेवा समिति की ओर से कपासन धाम बाणगंगा, पोस्ट मेड, तहसील विराटनगर पर रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होगा। यह जानकारी कृष्णकुमार खुटेटा एवं महेश खंडेलवाल ने
दी।
source https://www.patrika.com/dausa-news/gopal-mahayagya-ends-with-bhandara-7181983/
Comments
Post a Comment