36 कौम को साथ लेकर करेंगे क्षेत्र का चहुंमखी विकास- ममता भूपेश
सिकंदरा. राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन में राज्यमंत्री से केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार सिकराय विधानसभा क्षेत्र पहुंचने पर ममता भूपेश का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान भूपेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जो बड़ी जिम्मेदारी दी है इसको निभाने के साथ 36 कौम के लोगों को साथ में लेकर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के पूरा प्रयास करेंगे। लोगों ने 51 किलो की फूल माला एवं शाल पहनाकर कर मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
Minister mamta bhupesh in dausa
सिकंदरा चौराहे पर प्रधान सुल्तान बैरवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड, बबलू कसाना, लक्ष्मण सिंह फौजी, पंचायत समिति सदस्य सीतादेवी सैनी, ब्लॉक प्रवक्ता दिनेश पाराशर, सीताराम छोकरवाड़ा, बशीर खान भंडारी, जगदीश पोसवाल, किशन पोसवाल, मोतीलाल शर्मा भंडारी, हनुमान बासड़ा, मुकेश बुर्जा, राजेश कालेडा, ओमप्रकाश बोहरा, जीएसएस अध्यक्ष महेश डोलिका, हेमराज कालेड़ा, शिवराम बागी, नंदू छोकरवाड़ा, मुरारी लाल अगावली, खेमराज मीणा, पूरण बैरवा, रोशन भंडारी, महेश अध्यापक, महेश सैनी, मोहरसिंह टोरडा, पवन सिकंदरा आदि लोगों ने स्वागत किया।
इसी प्रकार कैलाई में 51 किलो की माला व शॉल ओढ़ाकर ग्रामवासियों ने स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान निर्मल कसाना, कमल कैलाई, पंचायत समिति सदस्य रामअवतार कसाना, सियाराम दुब्बी, सुबह सिंह कसाना, मूलचंद नेता, चतुर्भुजसिंह राजावत, रामकुमार सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
भूपेश के स्वागत में लोगों ने बिछाए पलक-पावड़े
भांडारेज. कस्बे सहित आसपास के गांव के लोगों ने एनएच 21 पर गुरुवार को महिला एवं बाल विकास, बाल अधिकारिता व योजना विभाग की केबिनेट मंत्री ममता भूपेश का जगह-जगह भव्य स्वागत किया। इस दौरान दर्जनों की संख्या में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। आतिशबाजी करते हुए ढोल नगाड़े के साथ जयकारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मंत्री का स्वागत किया।
ग्राम पंचायत गणेशपुरा के सरपंच ओम प्रकाश सैनी, सूरजपुरा की सीमा पर संावलराम मीणा व ग्राम खेड़ली की सीमा पर स्थानीय ग्रामीणों ने स्वागत किया। उप तहसील भांडारेज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भांडारेज मोड़ पर लगाए गए स्वागत द्वार पर जमकर आतिशबाजी करते हुए 51 किलो की माला के साथ मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, जिला परिषद सदस्य कल्याण सहाय बैरवा, यूथ कांग्रेस के नेता सुरेंद्र सिंह, सरपंच राम प्रसाद बैरवा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बसंती देवी सैनी, पूर्व सरपंच दुर्गा लाल सैनी, पंचायत समिति सदस्य माया देवी, बने सिंह गुर्जर, वीरू गुर्जर, नाहर सिंह गुर्जर, कृष्ण मुरारी पंचोली, राजेंद्र सैनी, गिर्राज गुर्जर, रामधन सैनी, गिर्राज सैनी, गब्बू राम सैनी, हेमराज बरखेड़ा, अमर सिंह पंचायत समिति सदस्य, करतार सिंह गुर्जर, ईश्वर लाल सैनी, रामकरण गुर्जर आदि थे।
Minister mamta bhupesh in dausa
source https://www.patrika.com/dausa-news/minister-mamta-bhupesh-in-dausa-7191532/
Comments
Post a Comment