Dausa Rape Case: 4 साल की बच्ची से रेप का आरोपी सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Dausa Rape Case: दौसा के लालसोट क्षेत्र में 4 साल की बच्ची से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही सब इंस्पेक्टर को निलंबित भी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Dausa Rape Case: वसुंधरा राजे बोलीं- जब तक सरकार की विदाई नहीं होती, तब तक बेटी की चीखें कानों में गूंजती रहेगी

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि दोपहर में उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही राहुवास थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी किराए का कमरा लेकर रहता है। उस कमरे में मौजूद सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे पर बुलाया और उसके साथ रेप किया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को बताया। बच्ची की मां ने सो रहे अपने पति को जगाकर मामले से अवगत कराया। मासूम की मां का कहना है कि आरोपी ने 50 रुपए का लोभ देकर बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें- Dausa Rape Case: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर ने 4 साल की मासूम से किया रेप, आरोपी को भीड़ ने पीटा, वीडियो वायरल

घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी सब इंस्पेक्टर की जमकर पिटाई कर डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी को महिला द्वारा जूते से पीटने एवं ग्रामीण जमकर धुनाई करते दिख रहे हैं। भीड़ आरोपी सब इंस्पेक्टर को जमीन पर घसीटते हुए थाने की ओर ले गई। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी पहुंचे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-rape-case-accused-sub-inspector-arrested-who-raped-4-year-old-girl-8585692/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी