Rajasthan Chunav 2023: इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के गांव में 89.12 फीसदी तो कांग्रेस प्रत्याशी के गांव में हुआ इतने प्रतिशत मतदान

Rajasthan Chunav 2023: यहां महुवा विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान संपन्न हुआ। जहां मतदान के आंकड़े देखे जाएं तो भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा के गांव खोहर्रा मुल्ला में कुल 1103 मत में से 983 मत डालकर 89.12फीसदी मतदान किया गया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश हुडला के गांव में दो बूथ है और उनमें से एक बूथ पर 1183 मत में से 865 मत डालकर 73.12 फीसदी जबकि दूसरे बूथ पर 1278 वोट में से 892 मत डालकर 69.80फीसदी मतदान किया गया।

यहां हुआ सर्वाधिक मतदान
यहां महुवा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान मीना खेड़िया में हुआ। जहां मीणा खेड़िया में 390 मत में से 350 मत डालकर 89.74 फीसदी मतदान किया गया, जबकि नयागांव में 573 मत में से 514 मत डालकर 89.70 फीसदी मतदान किया गया। इसी प्रकार नाहिड़ा का पूरा में 655 मत में से 587 मत डालकर 89.62 प्रतिशत मतदान किया गया और गढ़ मीडिया की ढाणी में 469 मत में से 416 मत डालकर 88.70 प्रतिशत मतदान किया गया।

यह भी पढ़ें : पार्टी प्रत्याशियों के साथ चर्चा करने वाली थी पूर्व सीएम राजे, लेकिन 'पायलट' के कहने पर प्रस्थान कर गईं

यहां हुआ सबसे कम मतदान
यहां महुवा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान सलेमपुर थाना गांव के दोनों बूथ पर हुआ। वहां स्थित एक बूथ पर 1035 मत में से 541 मत डालकर 52.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे बूथ पर 944 मत में से 528 मत डालकर 55.93 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार बैजूपाड़ा बूथ पर 753 मत में से 420 मत डालकर 55.78 जबकि नाहिडा में 972 मत में से 546 मत डालकर 56.17 एवं महू खुर्द मतदान केंद्र पर 658 मत में से 377 मत डालकर 57.29 प्रतिशत मतदान किया गया।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मतदान प्रतिशत बढ़ने से इन हॉट सीटों ने पकड़ी हीट



source https://www.patrika.com/dausa-news/rajasthan-election-2023-results-bjp-vs-congress-on-mahuwa-assembly-seat-8608859/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी