Crime : पत्थर व्यापारी से दो लाख रुपए और सोने की चैन की लूट, नाराज सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थाने

दौसा में बदमाश मनबढ़ गए हैं। लूट की लगातार कई खबरें सामने आ रही है। दौसा जिले के मानपुर से है जहां एक पत्थर व्यापारी के साथ दो लाख रुपए व सोने की चैन लूटने का मामला सामने आया है। लूट की इस घटना की आपबीती जब पत्थर व्यापारी ने अपने गांव में जाकर बताई तो ग्रामीणों नाराज हो गए। फिर सैकड़ों ग्रामीण पीड़ित के साथ मानपुर थाने पहुंचे। सारी घटना कह सुनाया। पीड़ित व्यापारी मोहनलाल सैनी ने बताया कि बिहार से शुक्रवार सुबह काम कर वापस गांव आने के लिए ट्रेन से आगरा के बैठा था। आगरा से मानपुर के लिए रोडवेज बस में बैठकर आ रहा था। तभी बस में पास की सीट पर बैठे अज्ञात व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और जेब में रखे दो लाख रुपए व गले में पहनी सोने की चैन को लूटकर ले गए।

जब व्यापारी को होश आया तो अपने आप को जयपुर में पाया। जैसे तैसे कर वापस मानपुर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - व्यापारियों ने चेताया, China के कारण लाल मिर्च के भावों में आएगी तेज़ी, जानें वजह

यह भी पढ़ें - Rajasthan : उदयपुर में है दुनिया की सबसे छोटी पगड़ी, दौलत सेन के नाम है विश्व रेकॉर्ड



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-crime-manpur-stone-merchant-two-lakh-rupees-chain-looted-villagers-angry-reach-police-station-8573489/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं