विधानसभा चुनाव. महुवा व सांथा में निकाला फ्लैग मार्च

दौसा. महुवा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आईजी उमेश दत्ता, पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने कस्बे के मुख्य बाजार सहित अन्य रास्तों पर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान दर्जनों पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पैदल मार्च करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग से होकर गुजरे और लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च में काफिले के साथ लगभग दो दर्जन से अधिक पुलिस व प्रशासन की गाडिय़ां सायरन बजाते हुए चल रही थी। जिसे देखने के लिए कस्बे वासी सड़क किनारे और छतों पर खड़े हो गए।

महुवा थाना अधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि कस्बे वासियों को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया गया है। मतदाताओं को किसी भी प्रकार से डराने धमकाने वाले लोगों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके पश्चात आईजी उमेश दत्ता एवं पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा काफिले के साथ सांथा गांव पहुंचे और फ्लैग मार्च कर बूथ का जायजा लिया।

इस अवसर पर तहसीलदार हरकेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रेमबहादुर निर्भय, मानपुर सीओ दीपक मीणा,सीआई लक्ष्मीकांत शर्मा,मंडावर थानाधिकारी सचिन शर्मा, सलेमपुर थाना अधिकारी सुरेंद्र सहित सैकड़ों जवान मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/police-officers-accompanying-japte-during-the-flag-march-in-mahuva-tow-8573599/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी