Rajasthan Road Accident: कार और दो बाइक में भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

लालसोट। रामगढ़ पचवारा थाना इलाके के देहलाल गांव के पास मनोहरपुर कोथून नेशनल हाइवे के बायपास पर बुधवार को दो बाइक और एक कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, साथ ही एक महिला समेत चार जने घायल हो गए।

सूचना पर रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया। एसएचओ मदन लाल मीणा ने बताया कि कार दौसा से कोथून की तरफ जा रही थी। उसके पीछे एक बाइक भी थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से कार की टक्कर हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक भी कार से टकरा गई।

हादसे में सामने से आ रही बाइक पर बैठे युवक कृष्ण मुरारी (24) पुत्र चांदमल निवासी मंडावर, थाना बड़ोली टोंक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठी पत्नी खुशबू घायल हो गई। हादसे के बाद खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी सहित 6 लोगों की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाले शव

वहीं दूसरी बाइक पर बैठे महिला-पुरुष और कार चालक भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची रामगढ़ पचवारा पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शव को मुर्दाघर में रखवाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया।



source https://www.patrika.com/dausa-news/rajasthan-road-accident-1-die-in-road-accidents-in-dausa-8590815/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी