दौसा में 28 सौ लीटर सिंथेटिक दूध किया सीज, 16 सौ लीटर नष्ट

दौसा. milk seized पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को बांदीकुई क्षेत्र के रलावता व बिवाई बीएमसी केन्द्र सहित सिकराय व मानपुर इलाके में सुबह छापेमार कार्रवाई की। इससे दूध काराबोरियों में हड़कंप मच गया। टीम ने स्थानीय खाद्य विभाग और सरस डेयरी जयपुर की टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच के लिए दूध के सैम्पल लिए गए। बिवाई में एक टैंकर में भरे दूध से दुर्गंध आने पर करीब 16 सौ लीटर दूध को नष्ट कराया। साथ ही सरस डेयरी जयपुर की टीम ने बीएमसी केन्द्रों पर 28 सौ लीटर दूध को सीज किया।

जानकारी के अनुसार सीआईडी क्राइम ब्रांच ने डीग के कैथवाड़ा में कार्रवाई की, जहां दौसा जिले के भी कुछ बीएमसी केन्द्रों के भी शामिल होने का सुराग लगा। इसके बाद टीम ने बांदीकुई क्षेत्र की बीएमसी केन्द्रों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया कि कैथवाड़ा में केमिकल से सिंथेटिक दूध बनाया जा रहा था। यहां से छोटे टैंकरों के मार्फत बांदीकुई के रलावता, और बैजूपाडा़ थाने के बिवाई बीएमसी केन्द्रों पर सप्लाई किया जा रहा था।

इसमें बीएमसी के अध्यक्ष की भी भूमिका संदिग्ध पाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंथेटिक दूध में असली दूध की एक बूंद भी नहीं होती। यह हाइड्रो पेरोक्साइड, यूरिया, पास ऑयल, कास्टिक सोडा, मिल्क पाउडर मिलाकर मशीनों से तैयार किया जाता है। कारखानों से दूध, मावा, पनीर व देशी घी के सेम्पल लिए हैं। क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सुभाष सिंह तंवर ने बताया कि टीम ने सिकराय क्षेत्र में भी चार कारखानों पर छापामार कार्रवाई कर दूध, घी, मावा, पनीर आदि के सैंपल लिए हैं।

दौसा में 28 सौ लीटर सिंथेटिक दूध किया सीज, 16 सौ लीटर नष्ट

source https://www.patrika.com/dausa-news/2800-liters-of-synthetic-milk-seized-in-dausa-1600-liters-destroyed-8581238/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी