पुलिस ने बरती सख्ती, दुकानों व वाहनों के काट रही चालान

सिकंदरा. सिकंदरा चौराहे पर जन अनुशासन पखवाड़ा के उल्लंघन करने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पिछले दो दिनों में छह दुकानें सीज की तथा 100 लोगों के मास्क नहीं लगाने पर चालान किए हैं। नायब तहसीलदार जयसिंह चौधरी ने बताया कि सिकंदरा चौराहे के बांदीकुई रोड पर, गीजगढ़ रोड पर नियमों की अवहेलना करने पर छह दुकानें अग्रिम आदेश तक सीज की है।


लवाण में तीन दुकानों को किया सीज
लवाण. कस्बे में कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने व स्थानीय प्रशासन के द्वारा मना करने के बाद भी दुकानें खोलने व तीन बजे के बाद भी दुकानें खोलने पर एसडीएम संजयकुमार गोरा ने तीन दुकानों को सीज कर चाबी तहसील कार्यालय में जमा करवा दी। एसडीएम ने तहसीलदार अजय मीणा, थानाधिकारी सुरेंन्द्र कुमार शर्मा के साथ डेढ़ घंटे तक कस्बे में पैदल घूमे। उन्होंने कहा कि तीन बजते ही सब दुकानें बंद कर दें। अन्यथा सीज के अलावा और भी कठोर कार्रवाइ की जाएगी।


खेड़ला. जनअनुशासन पखवाड़े में बाजार में भीड़ रोकने के लिए पुलिस सख्त नजर आई। घनश्याम चौधरी ने टीम के साथ लापरवाही बरतते हुए लोगों को फटकारा व समझाइश की। नहीं मानने वाले लोगों तथा दुकानदारों के चालान भी काटे गए। खेड़ला में सरकार की गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ रही है, जिससे लोगों का कोरोना के प्रति खतरा कम होता नजर नहीं आ रहा हैं।


गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर वसूला जुर्माना
राहुवास(लालसोट). राहुवास कस्बे में नायब तहसीलदार ओमप्रकाश लखेरा की अगुवाई में कार्मिकों के दल ने शुक्रवार को जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कोरोना गाइड लाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवार्ई करते हुए एक हजार रुपए का जुर्माना भी वसूला। इस दौरान नायब तहसीलदार केे साथ राजस्व कर्मी केके सैनी समेत अन्य कार्मिकों ने बाजारों में खुली दुकानों को बंद कराया और ग्रामीणों से घरों में ही रहने की अपील की। इसी तरह लालसोट सीओ शंकरलाल मीना व रामगढ़ पचवारा थाना प्रभारी सुभाष शर्मा भी रामगढ़ पचवारा पहुंचे और कोरोना गाइडलाइन को लेकर जायजा लिया गया।



source https://www.patrika.com/dausa-news/police-took-strict-action-cutting-challans-of-shops-and-vehicles-6814581/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी