सिकंदरा में चोरों ने फिर मचाई धमाचौकड़ी, 5 मकानों से 10 लाख नकद व 10 किलो चांदी चुराई
सिकंदरा(दौसा). सिकंदरा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय है। चोर आए दिन चोरी की बड़ी वारदातों का अंजाम देख कर चले जाते हैं। इसके बावजूद पुलिस को भनक तक नहीं लगती। पुलिस अभी तक चोर गिरोह का सुराग नहीं लगा पाई है। 15 दिन पूर्व दुब्बी गांव में भी चोरों ने 5 मकानों के ताले तोड़े थे, वहीं सोमवार रात को अज्ञात चोरों ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित ढेर वाली ढाणी में मकानों के पीछे से खिड़की तोड़कर अंदर घुस कर जमकर धमाचौकड़ी मचाई। परिवार के लोग रात को खाना खाने के बाद मकान के सामने सो गए।
आधी रात को चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए तथा एक-एक करके 5 मकानों के अलमारी बक्से तोड़कर उनमें रखी करीब 10 लाख रुपए की नकदी व 10 किलो चांदी के जेवरात एवं सोने के जेवरात चुरा ले गए। घटना का पता परिवार के लोगों को सुबह जगने पर लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी।
थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। इस संबंध में पीडि़त प्रसादीलाल सैनी, फूलचंद, भीखा लाल, गोपाल सिकंदरा थाने में अज्ञात लोगों द्वारा नकदी व जेवरात चुराने का मामला दर्ज कराया। घटना के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सैनी ने पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की।
थाना इलाके में बढ़ता चोरियों का ग्राफ -
थाना इलाके में पिछले 4 माह से चोरियों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जनवरी माह में बुड़ली गांव से मकान के बाडे में बंदी आधा दर्जन भैंस अज्ञात लोग चुरा ले गए, जिनका पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। दो सप्ताह पहले दुब्बी गांव से 5 मकानों के ताले तोड़कर करीब 25 लाख रुपए की नकदी व जेवरात चोरी हुए थे। इसी रात को चोरों ने निहालपुरा गांव स्थित देवनारायण मंदिर का दानपात्र उठा ले गएख् वही सिकंदरा चौराहे पर अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन से अधिक दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात लोग हजारों रुपए का सामान चोरी कर चुके हैं। इसके बावजूद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।

source https://www.patrika.com/dausa-news/in-sikandra-thieves-again-created-a-blast-stole-10-lakh-cash-and-10-6808686/
Comments
Post a Comment