तीन छप्परपोश में आग, लाखों रुपए का नुकसान

दौसा. मानपुर थानांतर्गत गांव गांवड़ी में यूूूपी से आए किसान किराए की भूमि लेकर बाड़ी लगाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे। बुुुधवार रात अचानक उनके छप्पर पोश घरों में आग लग गई। इससे आग ने कुछ ही मिनटों में समीप बने दो और अपने छप्परपोश को अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। किसानों ने छप्पर पोश घरों में सो रही तीन बच्चियां को सकुशल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक छप्परपोश में रखा लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। किसान शकील अहमद ने बताया कि रात को करीब 9 बजे अचानक एक छप्पर पोश में आग लग गई. उस समय वे सभी सब्जी की गाडिय़ां भर रहे थे। आग से करीब डेढ़ लाख रुपए की नगदी, टीवी, फ्रिज, कांटे सहित लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने समीप लगे ट्यूबवैल चलाकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर
काबू पाया।
किराए की भूमि लेकर करते हैं बाड़ी
किसान शकील अहमद ने बताया कि यूपी से 4 महीने पहले गांवड़ी गांव आए थे। गांव में 40 बीघा भूमि चौबीस हजार के हिसाब से किराए पर ली गई थी। उसके बाद दिन रात कड़ी मेहनत कर सब्जियां उगाई गई। यहां से सब्जियां दिल्ली, यूपी सहित अन्य मंडियों में सप्लाई की जाती है। इस समय भी सब्जियों की सप्लाई चालू है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/fire-in-three-thatch-loss-of-millions-of-rupees-6823531/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं