दौसा एसपी की हाथ जोड़कर लोगों से मार्मिक विनती, घरों में रहो, कोरोना खतरनाक है...

दौसा. जनअनुशासन पखवाड़े में बाजारों में भीड़-भाड़ को रोकने के लिए गुरुवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक खुद ही अकेले हाथ में लाठी लेकर पहुंच गए। लापरवाही बरतते मिले लोगों को फटकारा तो किसी को समझाया। एसपी के इस कदम से बाजार में खलबली मच गई तथा स्थानीय पुलिस भी दौडऩे लगी।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे एसपी गांधी तिराहा बस स्टैण्ड पहुंचे और गाड़ी को रुकवाकर पैदल ही हाथ में डंडा लेकर चल दिए। इस दौरान एसपी के साथ ना तो अतिरिक्त पुलिस जाब्ता था और ना ही कोई प्रशासनिक अधिकारी, सिर्फ गनमैन साथ चला। एसपी अकेले ही सड़कों पर गाइडलाइन की पालना कराते हुए नजर आए।

इस दौरान जो बिना मास्क पहले दिखाई दिया उसे मास्क लगाने की अपील भी की और बिना वजह घूमने वालों पर लाठी फटकार कर धमकाया भी। एसपी ने नया कटला, मानगंज, गांधी तिराहा आदि बाजारों का जायजा लिया।

गौरतलब है कि दरअसल जनअनुशासन पखवाड़े के दौरान दौसा में सरकार की गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ रही है। लोगों की लापरवाही की पराकाष्ठा होने के बाद एसपी को मैदान आना पड़ा है। लोगों को चेतावनी दी कि नियमों की पालना नहीं करी तो सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।

की अपील कृपया घर में रहो...

इस दौरान एसपी अनिल बेनीवाल ने कहा कि जनता के पीछे ही सिस्टम है, यदि जनता ही नहीं है तो सिस्टम कुछ नहीं है। लाखों लोगों की भीड़ का दो हजार आदमी मुकाबला नहीं कर सकते, यदि जनता सतर्कता नहीं बरतेगी तो आगामी दिनों में अस्पतालों में पलंग और ऑक्सीजन की कमी से जूझना पड़ेगा। इसके लिए फिर प्रशासन जिम्मेदार नहीं होगा। एसपी ने मार्मिक अपील करते हुए कहा कि ' हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया घर में रहो, खतरनाक वायरस है, दो दिन सब्जी नहीं खाओगे तो मर नहीं जाओगे। उन्होंने कहा कि एक तरफ शादी चल रही है तो दूसरी तरफ कोरोना से आपके अपने चले जाएंगे। कोरोना के कैसेज लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में कोरोना को मजाक में नही ले, 4 दिन बाद ही लापरवाह लोग अस्पताल में बैड नहीं होने पर रो देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे जवान पॉजिटिव आ रहे हैं, ऐसा नहीं हो कि हमारे पास काम करने के लिए जाब्ता नहीं रहे।

दौसा एसपी की हाथ जोड़कर लोगों से मार्मिक विनती, घरों में रहो, कोरोना खतरनाक है...

source https://www.patrika.com/dausa-news/touching-pleas-of-people-folding-hands-of-dausa-sp-stay-in-homes-co-6811980/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी