जयपुर डिविजन की चार ट्रेनें आंशिक रद्द
बांदीकुई. ट्रेनों में घटते यात्री भार को लेकर अब रेलवे प्रशासन लगातार कड़े फैसले कर रहा हैं। इसी कड़ी में उत्तर पश्चिमी रेलवे मंडल ने अब आंशिक तौर पर चार ट्रेनों को बंद करने का फैसला लिया है।
रेलवे प्रशासन ने रतलाम -भीलवाड़ा डेमू, भीलवाड़ा -रतलाम, इंदौर दिल्ली सराय रोहिल्ला, इंदौर- बीकानेर साप्ताहिक ट्रेनों को अगले एक माह 20 मई तक के लिए आंशिक बंद किया है। रेल प्रशासन ने इसको लेकर कम यात्री भार का हवाला दिया हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन साप्ताहिक ट्रेनों में यात्रियों कि संख्या तेजी से कम हो गई थी। इसके चलते राजस्व की हानि उठानी पड़ रही थी। ऐसे में एक महिने के लिए इन ट्रेनों को आंशिक रूप से बंद किया गया हैं। माना जा रहा है कि कम यात्री भार वाली अन्य ट्रेनों को भी आंशिक रूप से बंद किया जा सकता हैं। ऐसे में इंदौर की ओर दौसा व अलवर से यात्रा करने यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे के वारियर्स ही हो रहे कोरोना का शिकार: कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक बनी हुई हैं। इसके चलते कोविड -19 का संक्रमण तेजी से फैल रहा हैं। रेलवे के वारियर्स भी अब कोविड 19 के शिकार होते जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रेलवे के कई महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल रहे अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके चलते उनको होम क्वारंटीन करना पड़ा हैं। कई कर्मचारियों के अभी सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी हैं। इसको लेकर अन्य कर्मचारी भी चिंतित हैं।
एनसीआर ने ईदगाह बांदीकुई सहित 34 ट्रेन दो दिन के लिए की रद्द
बांदीकुई. उत्तर मध्य रेलवे ने 34 ट्रेनों को आंशिक रद्द कर दिया हैं। इसमे ईदगाह-बांदीकुई, बांदीकुई-ईदगाह शामिल है। यह ट्रेन 24 व 25 अप्रेल को दो दिन के लिए स्थगित रहेगी, वहीं अलवर-मथुरा व मथुरा -अलवर स्पेशल पैसेंजर भी बंद रहेगी। गौरतलब है कि एनसीआर ने 18 अप्रेल को भी ईदगाह-बांदीकुई सहित कई ट्रेनों को रेल मेंटिनेंस का हवाला देते हुए बंद रखा गया था।
मास्क नहीं तो चाय नहीं
रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों से कोविड -19 की पालना करवाने के लिए पहल की हैं। वेंडर बिना मास्क वाले यात्रियों को चाय, कचौरी, समोसे सहित अन्य खाद्य पदार्थ नहीं बेच रहे। वेंडरों ने मास्क नहीं तो चाय नहीं अभियान छेड़ रखा हैं। वे स्टेशन परिसर पर बिना मास्क लगाकर आने वाले यात्रियों से मास्क लगाने के लिए टोकते हैं और उसके बाद ही उन्हें चाय बेचते हैं। अन्यथा वे मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों को चाय सहित अन्य खाद्य पदार्थ बेचने को इंकार कर देते हैं। कई जागरूक यात्री वेंडरो की इस पहल की सराहना करते नजर आते हैं।
source https://www.patrika.com/dausa-news/four-divisions-of-jaipur-division-partially-canceled-6814558/
Comments
Post a Comment