दौसा: अवैध खनन ने ली मां-बेटी जान, पत्थर की खान ढहने से हुआ हादसा

लालसोट(दौसा)। उपखण्ड की इंदावा ग्राम पंचायत के शिवनंदा गांव में बुधवार अपराह्न तीन बजे अवैध खनन ने एक परिवार की मां- बेटी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार शिवनंदा गांव से सटे पहाड़ी क्षेत्र में शाम को गणेशी (50) पत्नी हसंराज बैरवा और उसकी दो बेटियां पहाड़ की एक खान से रोड़ी पत्थर निकाल रही थी।

इसी दौरान खान का एक हिस्सा ढह गया और गणेशी व उसकी एक बेटी प्रियंका (15) खान के मलबे में दब गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन भी पहुंच गए और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई। लालसोट एसडीएम गोपाल जांगिड1, सीओ सतीश यादव, थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंच गए और जेसीबी से मलबे को हटाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दो घंटे बाद निकाला बाहर
घटना के दो घंटे बाद शाम पांच बजे जेसीबी द्वारा करीब एक घंटे की खुदाई के बाद प्रियंका को निकाला गया और उसके करीब 15 मिनट बाद ही उसकी मां गणेशी को भी अचेत हालत में मलबे से बाहर निकाल लिया। मौके पर लालसोट सीएचसी से डॉ. अभिजीत आसिका की अगुवाई में मेडीकल टीम भी पहुंच गई। इस दौरान एक बारगी तो प्रथम दृष्टया दोनों को ही मृत भी समझा गया, लेकिन बाद में चिकित्सकों ने दोनों का जीवन बचने की संभावना को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

लालसोट थाने पहुंच जताया रोष
मां- बेटी को घटना स्थल से लाने के साथ ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण भी लालसोट थाने भी पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने मां-बेटी को इस तरह अचानक जिला चिकित्सालय रैफर किए जाने पर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का कहना था कि प्रशासन परिजनों को भी दोनो के साथ दौसा नहीं ले गया, जो कि गलत है।

जिला चिकित्सालय में मृत घोषित
लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि शाम करीब साढे छह बजे दोनों मां-बेटी को जिला चिकित्सालय में मृत घोषित कर दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।



source https://www.patrika.com/dausa-news/mother-and-daughter-death-mountain-collapsed-in-dausa-6590012/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी