दौसा: तीनों निकायों पर कांग्रेस काबिज, भाजपा का सूपड़ा साफ

दौसा. जिले की तीन नगर निकायों में रविवार को हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस को बम्पर सफलता हासिल हुई। वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। दौसा नगर परिषद के सभापति पद पर ममता चौधरी, नगर पालिका बांदीकुई अध्यक्ष के पद पर इंद्रा बैरवा व लालसोट में रक्षा मिश्रा विजयी हुई। इस बार लालसोट व दौसा नगर निकाय भाजपा के हाथ से छिटक गए। वहीं बांदीकुई में कांग्रेस फिर से शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही। पहली बार जिले में तीन नगर निकाय के प्रमुख पद पर महिला जनप्रतिनिधि आसीन हुई है। कांग्रेस की जीत के बाद जिलेभर में कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल हो गया। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी व एक-दूसरे को बधाई दी गई।


दौसा: ममता को मिले 41 मत, भाजपा खेमे में पड़ी फूट
दौसा नगर परिषद सभापति पद विजयी उम्मीदवार कांग्रेस की ममता चौधरी को कुल 55 में से 41 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की अल्का शर्मा को मात्र 13 ही वोट मिले। 1 वोट रद्द भी हुआ। खास बात यह है कि भाजपा के 15 पार्षद जीतकर आए थे। इसके बावजूद प्रत्याशी को दो वोट कम मिले। जबकि एक-दो निर्दलीय प्रत्याशियों का समर्थन भी बताया जा रहा था। अगर रद्द हुआ मत भी भाजपा खेमे का मान लिया जाए तो भी एक वोट तो पार्टी में से ही कम हुआ है। भाजपा खेमे में पड़ी फूट का कांग्रेस को फायदा हुआ। कांग्रेस के 24 पार्षद जीतकर आए थे, लेकिन वोट 41 ले जाने में कामयाबी मिली है।

बांदीकुई: पालिका के बोर्ड पर कंाग्रेस का कब्जा, इन्द्रा बैरवा बनी चेयरमैन
नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस द्वारा भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद चेयरमैन के चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को करारी मात दी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इन्द्रा बैरवा 34 मत लेकर चेयरमैन निर्वाचित हुई हैं। जबकि भाजपा की प्रत्याशी रेणु बैरवा को केवल 6 मत मिले हैं। इससे साफ हो गया कि सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी रणनीति में सफल रही, क्योंकि कांग्रेस पार्टी को अपने 16 पार्षदों के समर्थन के अलावा 18 निर्दलीयों का साथ भी मिला हैं। जबकि बीजेपी को महज अपने 6 ही पार्षदों के मतों से संतोष करना पड़ा। सभी निर्दलीय सत्ताधारी पार्टी के साथचेयरमैन के चुनाव में खास बात यह रही कि सत्ताधारी दल कांग्रेस को सभी निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला।

लालसोट: कांग्रेस की रक्षा मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित

स्थानीय नगर पालिका में पांच साल के अंतराल के बाद एक बार पुन: कांग्रेस बोर्ड बनाने में सफल रही है। पालिका चुनाव परिणाम में कांग्रेस व भाजपा को 13-13 बराबर सीटें मिलने के चलते चेयरमैन चुनावों को लेकर पिछले एक सप्ताह से भारी उठा पठक का दौर जारी था। चुनावो में जीते नौ निर्दलीय में से 8 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से गत बोर्ड में पार्षद रही रक्षा मिश्रा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है। रविवार को भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुए पालिका अध्यक्ष चुनाव मेंं रक्षा मिश्रा को सात मतों के अंतर से जीत मिली। मतगणना में कांग्रेस को 21 व भाजपा प्रत्याशी पुष्पा शर्मा को 14 मत मिले है। मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी गोपाल जांगिड़ ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर सहायक कलक्टर मिथलेश मीना, रामगढ़ पचवारा एसडीएम सरिता मल्होत्रा, तहसीलदार गणराज बडग़ोती, नायब तहसीलदार भरोसीलाल जाटव व ईओ सीमा चौधरी समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

दौसा: तीनों निकायों पर कांग्रेस काबिज, भाजपा का सूपड़ा साफ

source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-congress-takes-over-all-three-bodies-bjp-sweeps-6584380/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी