स्टोन क्रेशर की धूल फांक रहे ग्रामीण

दौसा./मानपुर. अवैध क्रेशर व खनन को लेकर 24 घंटे से धरने पर बैठे ग्रामीण को शनिवार को उपखंड अधिकारी रणजीत सिंह गोदारा की समझाइश के बाद धरना स्थगित कर दिया।
उपखंड अधिकारी ने सरपंच मीरा मीना की मौजूदगी में तीन विभाग के सदस्यों की कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने व जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने सहमति जताई। उसके बाद ही ग्रामीण धरने से उठे हैं। मौके पर पहुंचे मानपुर सीओ ने भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हाईवे निर्माण करता कंपनी केसीसी के ओवरलोड तीन डंपर को जब्त किया है। अवैध खनन से पिछले एक सप्ताह में जिले भर में 4 लोगों की जीवन लीला समाप्त होने के बाद भी प्रशासन सबक लेना नहीं ले रहा है।

ऐसा ही मामला कालवान गांंव की पहाडिय़ों का है।
ग्रामीण प्रकाश चंद मीणा ने बताया कि कालवान सीकरी के पहाड़ों में लगी क्रेशर के मालिकों ने अवैध रूप से चरागाह व आबादी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी को डाल दिया है। कई मीटर नीचे तक खुदाई करने से खानों में दर्जन मवेशियों गिरकर मौत हो चुकी है। पंचायत क्षेत्र में बनी तीन तलाई पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। ओवरलोड डंपरों में कई टन पत्थर भरकर निकलने रोड से डामर का नामोनिशान मिट चुका है। अवैध खनन व क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर गांव के लोगों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। सिकराय- सिकंदरा वाया कालवान रोड जाम कर ग्रामीण धरने पर बैठ गए थे।
ग्रामीणों का कहना है कि कालवान में प्रशासन ने कई माइंस को लीज पर दे रखी है. लेकिन संचालक अपनी पैमाइश से अधिक एरिया में खनन करते हैं। ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के मकानों में दरारे आ गई ग्रामीणों में हमेशा मकानों के गिरने का डर बना रहता है. माइंस से निकलने वाली धूल ने पूरे चारागाह को समाप्त कर दिया। आए दिन पत्थरों से भरे सैंकड़ों ट्रकों के निकलने की वजह से 10 किलोमीटर का रोड क्षतिग्रस्त हो गया है।

सूचना मिलते ही सिकराय उपखंड अधिकारी, तहसीलदार विनोद गुप्ता मानपुर सीओ संतराम मीणा, गिरदावर अजय गुप्ता, पटवारी पप्पूलाल सैनी सहित खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खनन व अतिक्रमण को लेकर जायजा लिया। धरना स्थल पर उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को समझाया। अवैध रूप से की जारी ब्लास्टिंग को बंद कराने, चरागाह से अतिक्रमण समाप्त कराने के मुद्दे पर ग्रामीणों को 3 दिन के समय में कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। उपखंड अधिकारी ने तीन विभागों की संयुक्त कमेटी बनाकर 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने के लिए सरपंच की मौजूदगी में अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

मानपुर सीओ संतराम मीणा ने मौके से तीन ओवरलोड डंपरों को जब्त किया है. ग्रामीणों ने प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। तीन दिन के बाद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्रामीण इस बार आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/villagers-are-blowing-dust-of-stone-crusher-6596081/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी