टोल प्लाजा पर भयानक हादसा, टक्‍कर के बाद कार को घसीट ले गया ट्रक, देखें वीडियो

दौसा। Dausa Toll Plaza Acident: राजस्‍थान में मंगलवार को टोल प्लाजा पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हादसा दौसा जिले के मनोहरपुर-कोथून नेशनल हाईवे पर स्थित टीटोली टोल प्लाजा पर हुआ। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

toll_plaza1.jpg

दरअसल एक परिवार कार में सवार होकर सवाई माधोपुर से जयपुर जा रहा था। कार टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के लिए खड़ी हुई थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आए एक मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान जिसने हादसे को देखा उसका दिल दहल गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कार में सवार तीन लोगों की जान बच गई।

toll_plaza.jpg

कार में सवार तीनों लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि सवाई माधोपुर से जयपुर जा रहे कार सवार गोपाल लाल शर्मा, पूजा शर्मा, नेहा शर्मा निवासी जगतपुरा जयपुर घायल हो गए। घायलों को आसपास के ग्रामीणों ने कार से निकालकर एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

तीन घायलों में से एक महिला को गंभीर अवस्था में दौसा जिला अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। दिल दहला देने वाला यह हादसा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-toll-tax-plaza-acident-viral-video-6589242/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी