कृषि उपज मण्डियों में हड़ताल शुरू, लाखों के राजस्व का नुकसान

दौसा. राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के आह्वान पर केन्द्र सरकार के अध्यादेश के विरोध में मंगलवार से 28 अगस्त तक कृषि उपज मण्डियों में हड़ताल शुरू हो गई। इससे मंगलवार को मंडी में सन्नाटा पसरा रहा। लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ।

मानगंज व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि अध्यादेश के अनुसार समितियों के बाहर केवर पेन होल्डर ही कार्य कर सकता है। उसे किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं लेना होगा और ना ही मंडी सेस चुकाना होगा। जबकि मंडी व्यापारियों को सेस भी देना पड़ता है और लाइसेंस भी लेना होता है। ऐसे में अध्यादेश वापस लेने की मांग की गई है। आगामी निर्णय तक मंडी सेस तथा कृषक कल्याण फीस भी अदा नहीं करने का निर्णय भी किया है।

लालसोट. केंद्र सरकार द्वारा मंडी व्यापारियों के खिलाफ लिए गए अध्यादेश के विरोध में मंगलवार को लालसोट एवं मंडावरी मंडी पूर्णतया बंद रही। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल झालानी ने बताया कि मंडियां 28 अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगी।

कृषि उपज मण्डियों में हड़ताल शुरू, लाखों के राजस्व का नुकसान

source https://www.patrika.com/dausa-news/strike-started-in-agricultural-produce-markets-loss-of-revenue-of-lak-6361658/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं