आधी रात को कलक्टर-एसपी पहुंचे, आश्वासन के बाद हटे आंदोलनकारी

लालसोट. मूक बधिर नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार दोपहर से भाजपा प्रदेश मंत्री व पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल के नेतृत्व में जारी आंदोलन आधी रात को समाप्त हुआ। पुलिस थाने के बाहर घेराव व धरना-प्रदर्शन करीब नौ घंटे जारी रहने के बाद रात्रि करीब बारह बजे जिला कलक्टर पीयुष सामरिया व एसपी मनीष अग्रवाल लालसोट थाने पर पहुंचे। जहां भाजपा प्रदेश मंत्री सहित अन्य जनों से वार्ता में दिए आश्वासन के चलते रात्रि साढ़े बारह बजे घेराव व धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई।

Collector-SP arrived at midnight, agitators withdrew after assurance


जानकारी के अनुसार पूर्व संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल व समर्थकों द्वारा मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने की मांग अडऩे के बाद रात्रि करीब दस बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना व एएसपी अनिल सिंह चौहान लालसोट थाने पर पहुंच गए और उन्होंने समझाइश का प्रयास किया। बाद में जिला कलक्टर व एसपी लालसोट थाने पर पहुंचे और वार्ता के बाद सहमति बनी। इस दौरान पूर्व ससंदीय सचिव एवं भाजपा नेता शिवशंकर जोशी समेत अन्य ने ज्ञापन देते हुए बताया कि कहा कि क्षेत्र में लगातार दलित उत्पीडऩ के मामले बढ़ रहे हैं।

पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से आरोपियों हौसले बुलंद हो रहे हैं। मूक बधिर नाबालिग से बलात्कार के मामले को पुलिस का शुरू से ही रवैया ढीला रहा है। मामला प्रकाश में आने के दूसरे दिन प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसके बाद भी अब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामले में पांच नामजद आरोपियों के साथ अन्य आरोपी भी शामिल है। ऐसे में सभी को गिरफ्तार करें। पीडि़ता के परिवार को सुरक्षा प्रदान करते हुए 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए और बालिग होने पर सरकारी नौकरी व परिवार के पुनर्वास का प्रबंध किया जाए।


अधिकारियोंं ने कहा कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पीडि़ता व उसके परिवार की सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए हैं और नियमानुसार सभी सरकारी सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। ज्ञापन की सभी मांगों पर उचित कार्रवाई करते हुए पीडि़ता को न्याय दिलाते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा भी दिलाई जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर भाजपा नेता जितेन्द्र गोठवाल ने कहा कि अगर 15 दिनों में पीडि़ता को उचित न्याय नही मिला और उनकी मांगोंं पर कोई कार्रवाई नही हुई तो वे दोबारा बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस दौरान मौके पर पूर्व पार्षद राममनोहर बैरवा, श्यामलाल राजौली समेत कई नेता भी मौजूद रहे। (नि.प्र)


आला अधिकारियों व नेताओं ने ली जानकारी
पूर्व संसदीय सचिव ने बताया कि मामले को लेकर उनसे प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक व आईजी ने भी दूरभाष पर बात करते हुए मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया व विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने दूरभाष पर पीडि़ता को न्याय दिलाने के मजबूती से कार्य करने को कहा। (नि.प्र)

Collector-SP arrived at midnight, agitators withdrew after assurance



source https://www.patrika.com/dausa-news/collector-sp-arrived-at-midnight-agitators-withdrew-after-assurance-6347031/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी