मनरेगा श्रमिकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
महुवा. उपखंड क्षेत्र के बालाहेड़ी ग्राम पंचायत के श्रमिकों ने मनरेगा कार्य में मनमर्जी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया। मनरेगा श्रमिक राधा देवी, संतरा देवी, अमीना, अनीता देवी, अनोखी देवी, विमला, रामप्यारी, गुड्डी, सुनीता ,फूलबाई, राधा देवी ने बताया कि कथित अधिकारी रुपए लेकर उन्हें मनरेगा रोजगार कार्य में उनका नाम जोड़ता है। पूर्व में उनके द्वारा एक बार पैसे दिए गए थे। जिसके बाद केवल एक बार ही उनका नाम मनरेगा में जोड़ा गया था जिसके बाद दोबारा कभी भी उनका नाम मनरेगा कार्य में नहीं आया। इस पर श्रमिकों ने सरपंच के घर पर आकर प्रदर्शन कर विरोध जताया है। साथ ही जिला कलक्टर को संबंधित अधिकारी के खिलाफ शिकायत भी भेजी। सरपंच पूरण खींची ने बताया कि उनका कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद अधिकारियों द्वारा ही पंचायत के कार्य कराए जा रहे हैं।
चरागाह पर अतिक्रमण का जताया विरोध
बसवा. कस्बे के पास चांदबावड़ी की चरागाह भूमि पर अतिक्रमण करने करा लोगों ने विरोध किया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। लोगो ने तहसीलदार को चरागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि चरागाह भूमि पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। पहले भी प्रशासन को अवगत करा दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
बुधवार सुबह जेसीबी मशीन से भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। पता लगने पर सैकड़ों लोगों ने अतिक्रमण करने वालों को भगाया। मौके पर एएसआई कमल ने मय जाप्ते के पहुंचे। बाद में लोगों ने तहसील कार्यालय के बाहर प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच तेजाराम मीणा, कैलाश मीणा, गोकुल मीणा, नन्द्रलाल मीणा, मुकेश मीणा, बबली सैनी, कालूराम बागडी, हीरालाल, डॉ. घनश्याम सैनी, लालाराम सैनी, मनोहर, प्यारेलाल, नीतेश सैनी, रामकरण सैनी आदि थे। वहीं अतिक्रमण को खाली कराने के लिए सरपंच प्रेमदेवी सैनी ने भी तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
source https://www.patrika.com/dausa-news/mnrega-workers-protested-and-demonstrated-6349661/
Comments
Post a Comment