राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी ने थाने पहुंच अधिकारियों को दी हिदायत

महुवा(दौसा). राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा अनेक समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को महुवा पुलिस थाने पहुंचे और पुलिस को बेवजह आमजन को परेशान नहीं करने की हिदायत दी।

कार्यकर्ताओं की वीसीआर भरे जाने की शिकायत पर राज्यसभा सांसद ने विद्युत निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी द्वेषता पूर्ण भाव से लोगों को नाजायज परेशान कर उनकी मनमानी वीसीआर भर रहे हैं। उन्होंने नगरपालिका जेईएन से कस्बे में नालों की सफाई व उनकी मरम्मत कार्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कस्बे में नालों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण यहां पर बारिश के दौरान घरों में व दुकानों में पानी भर जाता है।

इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि नालों की मरम्मत व सफाई करने का बजट उठा लिया जाता है। सांसद ने गंगा मंदिर की भूमि पर बनाई गई अवैध दुकानों के मामले को लेकर एसडीएम और थाना प्रभारी से दर्ज मामले में कार्यवाही करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि महुवा में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जनता को लूट रहे हैं। वे जल्द अभियान चलाकर जनता को राहत दिलाएंगे।

इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा, विमल जैन, राधा कृष्ण भारद्वाज, श्री राम मीणा, हेमेंद्र तिवारी, अभिषेक सांथा, गजानंद शर्मा, विनीत बंसल, राकेश बंसल अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी ने थाने पहुंच अधिकारियों को दी हिदायत

source https://www.patrika.com/dausa-news/rajya-sabha-mp-dr-kirori-instructed-officers-to-reach-the-police-stat-6373547/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं