रंजिश के चलते तीन दुपहिया वाहनों को आग लगाई

दौसा. सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा में घर में रखी दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को अज्ञात लोग मंगलवार देर रात आग लगाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर पीडि़तों से मामले की जानकारी ली।

सदर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल महादेव गुर्जर ने बताया कि बरखेड़ा गांव में बाबूलाल व रामनाथ गुर्जर के मकान के परिसर में रखी दो मोटरसाइकिल व एक स्कूटी में देर रात करीब तीन बजे अज्ञात जने आग लगा गए। वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। देर शाम तक पीडि़तों ने इस संबंध में मामला दर्ज नहीं कराया।


- फंदे से लटका मिला युवक का मामला, हत्या का प्रकरण दर्ज

महुवा. थाना इलाके के ग्राम टीकरी मोड़ के समीप बाजरे के खेत में पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी करणसिंह राठौर ने बताया कि मृतक पिता रज्जू निवासी नगला इमली थाना जगनेर ने मामला दर्ज कराया कि उसका पुत्र बंटू जाटव पिछले चार वर्ष से रामवीर गुर्जर भहराना थाना कोट के पास पत्थर का कार्य करता था तथा वहीं पर वह जयशिव के मकान में किराया लेकर रहता था। उसका पुत्र रक्षाबंधन के दिन गांव आया था और वापस वह रामवीर गुर्जर के पास काम करने के लिए चला गया।


तीन-चार दिन पहले ही उसके पुत्र का फोन आया था कि उसको मजदूरी के बीस हजार रुपए मिल गए हैं और बाकी रुपए भी जल्दी मिल जाएंगे। उनको लेकर वह गांव लौट जाएगा। इसके बाद उसके पुत्र का फोन लगातार बंद मिला। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके पुत्र की रामवीर व जयशिव ने हत्या कर पेड़ पर लटकाया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि मंगलवार को इस युवक का शव खेत में पेड़ पर लटका मिला था, लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर मोर्चरी में रखवा दिया। बाद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो वायरल करने पर मृतक के परिजन महुवा पहुंचे।

रंजिश के चलते तीन दुपहिया वाहनों को आग लगाई

source https://www.patrika.com/dausa-news/three-two-wheelers-set-fire-due-to-enmity-6363793/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी