फर्जी ऑयल पैकिंग के मामले का हुआ भंडाफोड़, 1600 लीटर ऑयल जप्त

महुवा। पुलिस ने थाना इलाके के बालाहेड़ी कस्बे में चल रहे फर्जी ऑयल पैकिंग के मामले का भंडाफोड़ कर ऑयल को जप्त कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचना दी है।

थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि बालाहेडी कस्बे के पहाड़ों की तलहटी में स्थित एक मकान में फर्जी ऑयल पैकिंग करने की जानकारी मिली। इस दौरान टीम गठित कर दबिश दी गई, जहां पर बड़ी मात्रा में ऑयल बरामद किया गया। कैस्ट्रोल व हीरो कंपनी के डिब्बे में फर्जी ऑयल पैकिंग करने का मामला प्रकाश में आया है।

उन्होंने बताया कि फर्जी ऑयल पैकिंग कर एक पिक अप के अंदर भरा जा रहा था जहां पिकअप वाले से पूछताछ के दौरान उसने ऑयल को गंगापुर ले जाना बताया है। फिलहाल पुलिस ने पिकअप चालक सहित चार जनों को हिरासत में लिया है तथा ऑयल कंपनी के प्रतिनिधियों को सूचना दे दी गई है।

जिनके महुआ थाना पहुंचने पर ही मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फर्जी ऑयल पैकिंग फैक्ट्री गगवाना निवासी एक जने के मकान में संचालित थी। जहां से पांच ड्रम ऑयल के तथा पिकअप में भरे जा रहे करीब 16 सौ लीटर ऑयल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ऑयल कंपनी के प्रतिनिधि को सूचना दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद ही मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



source https://www.patrika.com/dausa-news/fake-oil-packing-case-busted-in-mahwa-7668007/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं