राजस्थान में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एमएस बिट्टा

दौसा जिले के महुवा के पास ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए । बिट्टा मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 से महुवा होते हुए भरतपुर की ओर जा रहे थे । इस दौरान ठेकड़ा बायपास से उनका काफिला गुजरने के दौरान एक स्कूटी सवार अचानक आगे आ गया । जिसे बचाने के प्रयास में दिल्ली पुलिस के कमांडो की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए । इसके पीछे चल रही जैमर की कार आगे चल रही कमांडो की कार से भिड़ गई , इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । अचानक हुए इस हादसे के बाद बिट्टा के काफिले में शामिल पुलिस-प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि जैमर की कार से पीछे चल रही बिट्टा ही गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ । जहां कुछ देर के लिए Z प्लस सुरक्षा के काफिले को कुछ देर के लिए सड़क किनारे रोक दिया गया । बिट्टा ने सुरक्षा में तैनात कमांडो की कुशलक्षेम पूछी, इसके बाद काफिला आगे के लिए रवाना हुआ ।

केंद्र ने दी हुई है जेड प्लस सुरक्षा

जानकारी के अनुसार एमएस बिट्टा मंगलवार शाम को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे । इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए । बिट्टा काफी दिनों से बालाजी के दर्शनों के लिए आते रहे हैं , इसके बाद वो मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करते हुए दिल्ली के लिए निकलते हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें जेड सुरक्षा दी हुई है ।



source https://www.patrika.com/dausa-news/ms-bitta-car-accident-in-dausa-rajasthan-7649320/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी