गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए मामा के यहां आई हुई थी लड़की, युवक के साथ रेल पटरी पर मिला शव, मचा कोहराम

महुवा थाना इलाके में 3 दिन पहले दर्ज हुए नाबालिग के अपहरण के मामले के बाद गुरुवार को नाबालिग लड़की और एक युवक ने अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला नजर आ रहा है। गौरतलब है कि पीडि़ता के पिता ने दो जनों के खिलाफ नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

दर्ज मामले में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए महुवा अपने मामा के यहां आई हुई थी। सोमवार शाम को वह अपनी मामी के साथ बाजार में दूध लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए लोकेश सैन निवासी ईशवाना तथा एक अन्य ने उसकी मामी को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी नाबालिक पुत्री को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए।

पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई थी, लेकिन गुरुवार को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की और एक युवक का शव रेल की पटरी पर कटा हुआ मिला है। बाद में शिनाख्त के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की व युवक लोकेश सेन के शव हैं। समाचार लिखे जाने तक महुवा पुलिस राजगढ़ में डेरा डाले हुए थी।



source https://www.patrika.com/dausa-news/dead-bodies-found-on-railway-track-in-dausa-7653564/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी