dausa .... लोक परिवहन बस के शीशे तोड़े, चालक से की मारपीट

दौसा. मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 21 पर स्थित ठीकरिया चौराहे के पास शुक्रवार शाम लोक परिवहन बस चालक के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर दी, वही लाठी-डंडों से लैस बदमाशों ने बस के शीशे भी छोड़ दिए। अचानक हुए इस हमले से बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया। बस के शीशे टूटने से बस सवार कई लोगों के चोटें आई। इस दौरान घटनास्थल के पास ही दुकान करने वाले अन्य लोग जब तक कुछ समझ पाते कि कार में सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से मानपुर की तरफ फरार हो गए। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में रोष व्याप्त है।

बस चालक तेजभान सिंह गुर्जर ने बताया कि बस में सवारियों को लेकर जयपुर जा रहा था। ठिकरिया चौराहे से पहले कुछ लोगों द्वारा बस को रूकवाने के लिए हाथ दिया था, लेकिन बस नहीं रोकी। इस दौरान पीछे से कार में सवार होकर आए करीब 4 से 5 लोगों ने ठिकरिया चौराहे से आगे निकलते ही कार को आगे लगाकर बस को रुकवा लिया तथा कार सवार लोगों ने मुंह पर रुमाल लगाकर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ बस के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया।इस घटना में बस में मौजूद सवारियों के भी कांच के टुकड़े लगने से चोट आई है। चालक ने बताया की घटना को सिर्फ एक मिनट में अंजाम देकर बदमाश मौके से मानपुर की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर मानपुर और बालाजी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर के बारे में जानकारी जुटाई। थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद ने बताया की मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि अभी किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ है।

मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार
मोबाइल बरामद

लालसोट. रामगढ पचवारा थाना क्षेत्र के नयावास गांव में करीब दो माह पूर्व एक जने के साथ मारपीट व मोबाइल छीनने की घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बलजीत बैरवा निवासी बैरवा ढाणी नयावास ने 16 मई को मामला दर्ज कराया था कि वह नयावास बस स्टैंड से कुछ दूरी पर एक खंडहर मकान के पास जब लधुशंका करने लगा तो आरोपी कैलाश बैरवा निवासी नयावास व दो अन्य जनों ने उसे पीछे से पकड़ लिया और खंडहर भवन के अंदर ले गए। जहां उसके साथ मारपीट कर जेब से पैसे व मोबाइल निकाल लिया।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने पर थाना प्रभारी दिनेश मीना की अगुवाई में गठित टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीक की सहायता से आरोपी कैलाश बैरवा को गुरुवार को गिरफ्तार कर छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।



source https://www.patrika.com/dausa-news/broke-the-glass-of-public-transport-bus-assaulted-the-driver-7668216/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी