रिकवरी करने गए विद्युत निगम दल पर हमला, चार कर्मचारी चोटिल
दौसा. ग्राम पंचायत कालोता के खोर्राकलां गांव में रिकवरी के लिए पहुंचे विद्युत निगम के कर्मचारियों पर कुछ ग्रामीणों ने लाठी-सरियों से हमला कर दिया। इसमें चार कर्मचारी चोटिल हो गए। इसको लेकर कोलवा थाने में 3 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मण मीना, व सहायक अभियंता मनोज गुप्ता ने मामले की जानकारी लेकर चोटिल कर्मचारियों का उपचार कराया।
थानाधिकारी ने बताया कि तकनीकी सहायक के फीडर इंचार्ज टेकचंद मीना सहित उसके चार अन्य सहायक कर्मचारी खोर्रा कलां गांव में बकाया विद्युत बिलो की राजस्व वसूली के लिए पहुंचे। तेजसिंह के घर पहुंचकर बकाया राशि जमा करवाने को कहा तो सोहन सिंह ने बिल जमा नहीं करवाने व मीटर कनेक्शन काटने पर मारने की धमकी दी। समझाईश कर मीटर कनेक्शन काटने लगे तो करीब 20 महिला-पुरुषों ने उन पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। हमले में निगम कर्मचारी टेकचन्द मीना, महाराज सिंह गुर्जर, रामकेश मीना, लालाराम मीना चोटिल हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने बकाया वसूली की करीब 28 हजार 500 की राशि सहित विभागीय कागजात भी
छीन लिए। निगम कर्मचारियों ने भगवान सिंह, सरदार सिंह, रघुवीर सिंह राजपूत सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है।
तेरह बकायादारों के काटे विद्युत कनेक्शन
महुवा. विद्युत निगम की टीम ने बिलों की बकाया जमा नहीं कराने पर तेरह कनेक्शन काटे हैं तथा ढाई लाख रुपए की राशि वसूली की है। कनिष्ठ अभियंता रिंकेश मीणा ने बताया कि क्षेत्र में घरेलू ,औद्योगिक, दुकानें, कृषि सहित अन्य तेरह कनेक्शनों पर साढ़े छह लाख रुपए बकाया चल रहे थे। इसे लेकर उनके कनेक्शन काटे गए हैं, वहीं नौ उपभोक्ताओं से ढाई लाख रुपए की बकाया राशि वसूली है। इस दौरान टीम में चंद्रशेखर, लोकेश मीणा, लोकेंद्र शर्मा, प्रेमसिंह गुर्जर,
एमपी मीणा, खुशीराम मीणा आदि मौजूद थे।
युवक गिरफ्तार
मेहंदीपुर बालाजी. थाना पुलिस ने एक युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लोकेश शर्मा निवासी लंगड़ा बालाजी को शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
source https://www.patrika.com/dausa-news/electricity-corporation-team-went-to-recovery-four-employees-injured-6646961/
Comments
Post a Comment