दौसा: उपकरण वितरण के लिए दिव्यांग चिह्नित, शिविर में लगा रहा तांता, 650 लोगों का पंजीयन

दौसा. पंचायत समिति परिसर में जिला प्रशासन और भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दिव्यांग चिह्निकरण शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान विधायक मुरारीलाल मीना ने क्षेत्र के अधिकतम दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण के लिए चिह्नित करने के लिए समिति की सराहना की। जिला कलक्टर पीयुष समारिया ने दिव्यांगजनों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने तथा शिविर में चयनित लोगों को उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए 17 व 18 फरवरी को राजेश पायलट स्टेडियम में शिविर आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में विकास अधिकारी नाहरसिंह मीना, भगवान महावीर विकलांग समिति के प्रतिनिधि सुरेश मेहरा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्याम सुन्दर शर्मा, मोनिका नकवाल आदि ने भाग लिया। शिविर में पंजीयन कराने के लिए विशेष योग्यजनों का तांता लगा रहा। विभिन्न उपकरणों के लिए 650 लोगों का पंजीयन किया गया। कृत्रिम पैर व हाथ, कैलीपर्स, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन, ब्लाइंड स्टिक, बुजुर्ग छड़ी आदि उपकरण वितरित कर दिव्यागंजनों को लाभान्वित किया जाएगा।

दौसा: उपकरण वितरण के लिए दिव्यांग चिह्नित, शिविर में लगा रहा तांता, 650 लोगों का पंजीयन

source https://www.patrika.com/dausa-news/dausa-divyang-marked-for-distribution-of-equipment-influx-in-camp-r-6654751/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी