मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर निगमकर्मियों ने किया प्रदर्शन

दौसा. बिजली बिल वसूलने गए बिजली कर्मियों के खिलाफ मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को बिजली वर्कर्स संयुक्त एकता मंच ने निगम कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता एके सिंघल को ज्ञापन दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारे लगाए तथा पांच दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।

jaipur discom workers protest in dausa


मंच संयोजक व राजस्थान बिजली वर्कर्स फैडरेशन एटक यूनियन के जिला महासचिव रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि बिजली कर्मचारी कोरोना जैसी महामारी में पूरी निष्ठा से कार्य किए। बिलिंग व राजस्व वसूली सम्बन्धी कार्य में भी लगातार जुटे हैं। इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत कर्मचारियों से मारपीट की घटना दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इसका कारण बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन का उदासीन रवैया है।

गत 22 जनवरी को राजस्व वसूली करने गए विद्युत कर्मचारी टेकचंद, लालाराम, महाराज सिंह व रामकेश के मारपीट की गई। इस सम्बन्ध में कोलवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं विपक्षी से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इससे बिजली कर्मचारियों मे रोष व्याप्त है। इस दौरान बड़ी संख्या में निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

jaipur discom workers protest in dausa

दुर्घटना में दम्पती घायल, जेवरात गायब


दौसा. शहर के लालसोट रोड पर सिनेमा हॉल के सामने कार की टक्कर से पति-पत्नी घायल हो गए। हादसे के दौरान दम्पती के पास मौजूद जेवरात गायब हो गए। इस संबंध में पीडि़त ने कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। जड़ाव फाटक स्थित प्रकाश नगर निवासी सोनू महावर ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी सुनीता के साथ आभूषण की दुकान से बहन की शादी के लिए एक जोड़ी पायजेब व दो चांदी की चेन लेकर आ रहे थे। सिनेमा हॉल के समीप एक कार ने टक्कर मार दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई तथा उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में 22 हजार 589 कीमत के आभूषण गायब होने का पता लगा। इस पर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया।



source https://www.patrika.com/dausa-news/jaipur-discom-workers-protest-in-dausa-6657576/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी