कार से अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

दौसा. महुवा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान महुवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब ले जा रही एक कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।

थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार भरतपुर बायपास पर जयपुर की तरफ से आ रही है। उसमें अवैध देशी शराब भरी हुई है। सूचना मिलते ही डीएसपी ज्ञानचंद खटीक के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक समंदर सिंह, हैड कांस्टेबल संजय सिंह को नाकाबंदी के लिए भेजा गया। डीएसपी खुद भी नेशनल हाइवे का जायजा लेते रहे। कार्यवाहक थानाधिकारी रजत खींची ने बताया कि पुलिस ने भरतपुर बायपास पर नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की एक कार आती हुई नजर आई। जिसको रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाडी को नहीं रोका एवं नाकाबंदी तोड़कर गाड़ी को वापिस जयपुर की तरफ घुमाकर लेकर भाग गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक द्वारा कार को पाड़ली मोड़ से वापिस महुवा की तरफ घुमा ले गया।

पुलिस ने कुछ ही दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। जिसमें 48 पेटी देसी शराब की भरी हुई थी। पुलिस ने अवैध शराब से भरी कार को जब्त कर चालक रूपसिंह जाट निवासी वैर जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर लिया।

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार
दौसा . जिला मुख्यालय पर एक ही परिवार की महिलाओं के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस में एक आरोपी विष्णु कुमार उर्फ विक्रम गुर्जर को गिरफ्तार किया। इधर मामले में पीडि़ताओं के घर पर महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने घर जाकर पीडि़ताओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

आईटी केंद्र से डेढ़ दर्जन बैट्री चोरी
लालसोट. उपखण्ड के पट्टी किशोरपुरा ग्राम पचंायत मुख्यालय के भ्भ्राजीव गांधी सेवा केंद्र से रात्रि को अज्ञात जने ताले तोड़ कर डेढ़ दर्जन बैट्रियां चुरा ले गए। ग्राम पंचायत सरपंच ऐरंता देवी ने बताया कि चोरों ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के चैनल व कमरों के ताले तोड़ अन्दर प्रवेश किया। इसके बाद वहां से डेढ दर्जन बैट्रियां चुरा ले गए। मंडावरी थाना प्रभारी भरतलाल मीना ने बताया कि मामले को लेकर सरपंच की ओर से प्राथमिकी मिली है। चोरों की तलाश जारी है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/illegal-liquor-recovered-from-car-driver-arrested-6657232/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी