Rajasthan Elections 2023 : भाजपा की तीसरी लिस्ट का इंतजार, तीन विधानसभा में प्रत्याशी घोषित नहीं, टिकटों पर कयासबाजी चरम पर

Rajasthan Elections 2023 : भाजपा के जिले से तीन विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी घोषित नहीं होने पर रविवार को दिनभर कयासबाजी का दौर चलता रहा। सोशल मीडिया हो या चौराहे हर तरफ लोगों की जुबां पर यही था कि टिकट किसको मिल रहा है। वहीं दावेदारों के समर्थक अपने प्रत्याशी को टिकट मिलने की अफवाहें भी फैलाते नजर आए तो कई पसंद के उम्मीदवार को टिकट मिलने की घोषणा करते दिखे। नेताओं की निगाहें दिनभर दिल्ली में टिकी रही। दावेदारों की धडकनें तेज रही। अपने-अपने राजनीतिक आका के सम्पर्क में रहकर जानकारी जुटाते रहे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सूची में अभी एक-दो दिन लग सकते हैं। दौसा सीट पर दावेदारों की संख्या अधिक होने से यहां भाजपा के घोषित चेहरे को लेकर उत्सुकता अधिक है। सोशल मीडिया पर समर्थक बंटे हुए हैं तथा अपने-अपने चहेते नेता का नाम टिकट के लिए फाइनल बता रहे हैं।

सिकराय में भी चार नेताओं के नामों की चर्चा

वहीं सिकराय में भी चार नेताओं के नामों की चर्चा है। महुवा में पूर्व में चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के नामों के अलावा एक-दो नए नामों की भी चर्चा है। गत चुनाव में दूसरे दल से चुनाव लड़ चुके एक प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने की भी चर्चा है।

राजस्थान में 25 नवंबर को होगी वोटिंग

राजस्थान विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होंगे। मतदान एक ही चरण में होगा। चुनाव का नतीजा 3 दिसंबर को आएगा। चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में 5.25 करोड़ मतदाता अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। प्रदेश में 2.73 करोड़ पुरुष और 2.52 करोड़ महिला मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : ओमप्रकाश हुड़ला का विरोध तेज, कांग्रेस कार्यकर्ता एक सुर में बोले - महुवा टिकट पर पुनः विचार करे पार्टी

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : CPIM की पहली लिस्ट जारी, जानें उम्मीदवारों के नाम



source https://www.patrika.com/dausa-news/rajasthan-elections-2023-bjp-third-list-waiting-3-assemblies-candidates-not-declared-speculation-on-tickets-at-its-peak-8564327/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी