Rajasthan Election 2023 : इंतजार होगा ख़त्म, अब इस दिन आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची

दौसा. Rajasthan election 2023 : प्रियंका गांधी की आमसभा को लेकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार रात कांदोली में सभा स्थल का जायजा लेकर मंत्री ममता धूपेश से तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में रंधावा ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची एक-दो दिन में आ जाएगी और यह सूची भाजपा की सूची से दोगुनी होगी। इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की सभा के बाद कांग्रेस सूची जारी कर सकती है।

एससी-एसटी व ओबीसी पर फोकस
सिकराय विस क्षेत्र एसटी-एसटी व ओबीसी बाहुल्य हैं। कांग्रेस इन वर्गों पर फोकस कर रही है। इसलिए प्रियंका की सभा का क्षेत्र ग्रामीण इलाके में रखा है।

यह भी पढ़ें : टिकट की दौड़ में ये 4 नेता, लेकिन पाक में हो रही टिकट मिलने की दुआ, जानिए क्यों

जहां ठहरे थे राहुल, वहीं से भरेंगी हुंकार
एक वर्ष के भीतर दूसरी बार गांधी परिवार का चेहरा कांग्रेस में उत्साह का संचार करने दौसा जिले की धरती पर आ रहा है। पिछले साल दिसम्बर में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में दौसा जिले में आए और अब 10 माह बाद प्रियंका गांधी ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर सभा करेंगी। रोचक यह है कि प्रियंका की सभा सिकराय विधानसभा क्षेत्र में उसी जगह हो रही है, जहां भारत जोड़ो यात्रा का ठहराव हुआ था। जिस तरह का जनसमूह यात्रा के समय उमड़ा था, वैसी ही भीड़ अब जुटाने में कांग्रेस लगी हुई है।

यह भी पढ़ें : पांच साल से अफसर-नेताओं ने टरकाया, अब मांगें नहीं मानी तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

धारीवाल, जोशी और राठौड़ का टिकट खतरे में
विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस में उम्मीदवारों को लेकर जद्दोजहद चल रही हैं। कई मंत्रियों और विधायकों का टिकट खतरे में है, खासकर मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ के टिकट पर संकट के बादल छाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले साल की 25 सितंबर की आलाकमान के खिलाफ बगावत वाली घटना को कांग्रेस आलाकमान अभी भूला नहीं है और माना जा रहा हैं कि धारीवाल, जोशी और धर्मेन्द्र राठौड़ को टिकट नहीं देना चाह रही है, हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन तीनों को टिकट दिलाने का भारी दबाव डाल रहे हैं और यह तर्क भी दे रहे हैं कि इन तीनों सीटों पर कोई मजबूत विकल्प नहीं है।



source https://www.patrika.com/dausa-news/rajasthan-election-2023-congress-first-list-will-come-after-priyanka-gandhi-meeting-in-rajasthan-8543744/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी