Rajasthan Elections 2023 : ओमप्रकाश हुड़ला का विरोध तेज, कांग्रेस कार्यकर्ता एक सुर में बोले - महुवा टिकट पर पुनः विचार करे पार्टी
Mahuva Assembly Elections 2023 : विधानसभा चुनाव महुवा कांग्रेस के टिकट वितरण के विरोध में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान को पुनः विचार कर विधानसभा चुनाव टिकट कांग्रेस कार्यकर्ता को ही दिए जाने की मांग की। साथ ही टिकट वितरण के विरोध में रैली भी निकाली। बैठक में पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुवा ने कहा कि कि महुवा के टिकट को बदलकर धरातल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को टिकट दिया जाए। दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था, इनमें पार्टी किसी भी एक को टिकट देने पर कार्यकर्ता मान्य करेगा।
पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे अजय बोहरा, रामनिवास गोयल सहित ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु सिंह, मिट्ठूलाल मीणा, घनश्याम अवस्थी, एडवोकेट भंवर सिंह, रतन चंद शर्मा, धांधू राम मीणा, प्रकाश चंद मीणा, सविता बैरवा, एडवोकेट राजू कैरवा, खेमी नवरंगवाड़ा, कमला केसरा सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को छोड़ अन्य संगठन की विचारधारा वाले व्यक्ति को टिकट देना, कार्यकर्ता किसी हाल में सहन नहीं करेंगे। शीर्ष नेता अब भी इस पर पुनर्विचार कर कांग्रेस की टिकट मांग रहे कार्यकर्ता को टिकट दे दे तो कार्यकर्ता उसके साथ एकजुट होकर कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : कांग्रेस की चौथी लिस्ट का कांउटडाउन शुरू, CEC आज करेगी फैसला
महुवा विधानसभा क्षेत्र का टिकट बदला जाए
उन्होंने कहा कि महुवा विधानसभा क्षेत्र का टिकट बदला जाए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मैरिज गार्डन से हिंडौन रोड बस स्टैंड तक रैली निकाली। इस दौरान विक्रम मीणा सांथा,पुष्पेंद्र मीणा, नवीन तिवारी, जगदीश भरद्वाज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। गौरतलब है कि महुवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट वर्तमान निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला को दिए जाने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए थे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को 'अपनों' से ही खतरा, जानें मामला क्या है
source https://www.patrika.com/dausa-news/rajasthan-elections-2023-om-prakash-hudla-protest-intensified-congress-workers-spoke-in-unison-reconsider-mahuva-ticket-8564091/
Comments
Post a Comment