बेईमानी से सरपंच बनाने की बात कहते नजर आ रहे हैं चिकित्सा मंत्री, वीडियो हुआ वायरल

लालसोट/ दौसा। Video Viral : चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो लालसोट का है, जिसमें किशोरपुरा की पूर्व सरपंच सावित्री देवी के पति रामजीलाल गांधी ने मंत्री से पंचायत समिति सदस्य का टिकट मांगा था। इस पर मंत्री ने कहा कि पहले भी तुम्हें बेईमानी कर जिताया था। यह वीडियो 2 साल पुराना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी ने पूनिया और वर्मा को तीसरी बार उतारा है चुनावी मैदान में

ये है मामला : गौरतलब है कि वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में किशोरपुरा सरपंच पद की मतगणना के दौरान विवाद होने के चलते मतपेटियों को लालसोट उपखंड अधिकारी कार्यालय ले जाया गया। वहां मतगणना में सावित्री देवी शर्मा तीन मतों से विजयी रही थी।

'चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई' : वीडियो में दिख रहे रामजीलाल गांधी ने कहा कि लालसोट की संस्कृत पाठशाला में पंचायत समिति सदस्य के टिकट के लिए मंत्री परसादीलाल मीणा के पास कई लोग गए थे। पंचायत चुनाव में कोई धांधली नहीं हुई थी।



source https://www.patrika.com/dausa-news/video-viral-video-of-medical-minister-parsadi-lal-meena-s-conversation-with-her-former-sarpanch-husband-goes-viral-8549133/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

निजी बस-ट्रक में भिड़ंत, डेढ़ दर्जन मजदूर घायल

पेयजल संकट को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं