राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, मंत्री ने पहुंचाया अस्पताल

लालसोट। सिकाराय विधानसभा क्षेत्र के कांदोली गांव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की आम सभा में शामिल होकर लौट रहे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार सभी आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीना भी पहुंच गए और उन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिए लालसोट के जिला हॉस्पिटल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पक्काधोरा, टोडाठेकला एवं भैंरुवास गांव के निवासी कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की आम सभा में शामिल हो कर लौट रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आगे का टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर 4 से 5 बार पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय कार्यकर्ता रोहित पंसारी, ज्ञानी खटीक एवं इरफान खान ने दुर्घटनाग्रस्त कार को देख कर अपना वाहन रोक दिया और घायलों को कार से बाहर निकाला।

कुछ देर बाद ही मौके पर पहुंचे चिकित्सा मंत्री सभी घायलों को 108 एंबुलेंस व कार्यकर्ताओं के वाहनों से अपने साथ जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंच गए। इधर घटना के बारे में जानकारी मिलते ही बीसीएमएचओ डॉ. धीरज शर्मा की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम भी अलर्ट हो गई। चिकित्सकों ने घायल सुरज्ञान डोई, शंभू बलेसरा, धर्मपाल मीना, पप्पूलाल मीना, प्रभू बैरवा एवं बीरबल बैरवा का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस सड़क किनारे खाई में गिरी, एक की मौत, मची चीख-पुकार

चिकित्सा मंत्री के साथ प्रधान नाथूलाल मीना, पीसीसी सदस्य कमल मीना, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्ष दीपक पुरोहित, सरपंच संघ अध्यक्ष हेमराज मीना, विक्की सोनी, सुनील चतुर्वेदी, पदम सैनी फडक़ल्या, श्याम मीना, शिवराम सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/dausa-news/congress-workers-car-crashes-in-rajasthan-8547796/

Comments

Popular posts from this blog

दौसा जिले की सीमा पर चौकसी शुरू, पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा

दौसा. मोरेल बांध पर मिले 6 हजार 275 जलीय पक्षी

कोरोना से हुई मौतों की ऑडिट, तीसरी लहर से लडऩे की रखनी होगी तैयारी